मनचले को लड़कियों ने पकड़ा, दमभर की पिटाई, फिर ले आईं थाने और...

कोरोना से बचाव के लिए इस समय पूरे देश  में लॉकडाउन चल रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन बंद है। ऐसे में लड़कियों को छेड़ने वाले कुछ मनचले लड़कियों के घर तक पहुंच कर अश्लील इशारे कर रहे हैं। बेगूसराय में एक ऐसे ही मामले में लड़कियों ने मिलकर एक मनचले को जीवन भर का सबक सिखाया।  
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 5:00 AM IST / Updated: Apr 14 2020, 11:38 AM IST

बेगूसराय। लॉकडाउन के कारण स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन, कोचिंग संस्थान और मॉकेट बंद है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में रह रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद होने से लड़कियां अपने-अपने घरों में हैं। लॉकडाउन को लागू करवाने में प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। फिर भी कुछ मटरगश्तीखोर और मनचले किस्म के युवा अपनी हड़कतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। जहां पड़ोसी गांव का एक लड़का दूसरे गांव में जाकर वहां की लड़कियों को अश्लील इशारे कर रहा था। मनचले की इस बढ़ी हिम्मत को देख पहले तो लड़कियां घबराई, लेकिन उसके बाद तीन लड़कियों ने मिलकर जो किया वो उक्त मनचला जीवन भर नहीं भूल पाएगा। 

मनचले को पांव पकड़ कर मांगनी पड़ी माफी
दरअसल लड़कियों ने उक्त मनचले को पकड़ लिया, फिर उसकी दमभर पिटाई की। फिर उसे पकड़ कर स्थानीय थाना ले गई। जहां थानाध्यक्ष ने मनचले से तीनों लड़कियों का पांव पकड़ कर माफी मंगवाई। भविष्य में ऐसी हरकतें नहीं करने की सख्त हिदायत दी और उसके बाद उसे छोड़ दिया। मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र का है। जहां शकरपुरा गांव का विकास कुमार बीते कई दिनों से पड़ोसी गांव रामपुर आकर वहां की लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था। आज भी उसने यहीं किया। लड़कियों को देख अश्लील इशारे करने के साथ-साथ वो इन लोगों की तस्वीरें भी खिंच रहा था। 

कोरोना के लिहाज से संवेदनशील है बेगूसराय
जिससे गुस्साई तीन लड़कियों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई की और फिर थाने लेकर पहुंच गई। जहां बखरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान ने उक्त मनचलों को तीनों लड़कियों से पांव पकड़ कर माफी मंगवाई। आगे ऐसी कोई हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत दी। बता दें कि कोरोना के मामले में बेगूसराय बिहार का दूसरा सबसे संवेदनशील जिला है।

यहां से अबतक कोरोना के आठ मरीज मिल चुके हैं। यहां कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशसन ने ऐहतियातन इस जिले की सीमा सील कर दी है।

Share this article
click me!