स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर दुकान से लाखों रूपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटे

Published : Dec 09, 2019, 06:38 PM IST
स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर दुकान से लाखों रूपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटे

सार

बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर सोमवार को लाखों रुपये कीमत के सोना—चांदी के आभूषण लूट लिए  

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर सोमवार को लाखों रुपये कीमत के सोना—चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मधेपुरा जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्थित आभूषण की उक्त दुकान में दो बाइकों पर सवार होकर छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने स्वर्णकार अभिषेक को गोली मार दी और छह बैग में लाखों रुपये के सोना—चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक को इलाज के लिए पड़ोसी जिला सहरसा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराधियों द्वारा कुल कितने और कितनी राशि के आभूषण की लूट की गयी है इसका अभी तक आकलन नहीं हो पाया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल