यहां अफसरों के साथ नीतीश कुमार कर रहे थे बैठक, दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट लिए 24 लाख रुपए

Published : Dec 24, 2019, 03:06 PM IST
यहां अफसरों के साथ नीतीश कुमार कर रहे थे बैठक, दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट लिए 24 लाख रुपए

सार

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फपुर में हैं एक तरफ वो वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे, तभी दूसरी ओर से शहर में अपराधियों ने 24 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया

मुजफ्फरपुर: जिले के कच्ची-पक्की चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने 24 लाख रुपए की लूट की। एटीएम में पैसा डालने वाले वैन पर अपराधियों ने हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फपुर के कच्ची-पक्की चौक के पास एटीएम में कैश लोड करने वाला वैन गुजर रहा था। जिसे हथियार के दम पर अपराधियों ने रोक कर लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। सीसीटीवी देखकर लूट की घटना में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों संग बैठक कर रहे सीएम

लूट की इस घटना में खास बात यह है कि यह घटना तब हुई जब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीजीपी गुप्तेश्वर पांड, डीएम, एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी जिले में हैं। बता दें कि जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर निकले नीतीश कुमार और उनकी पूरी टीम मंगलवार को मुजफ्फरपुर में है। लूट के घटनास्थल से तीन-चार  किलोमीटर दूर समहरणालय में सभी अधिकारियों के साथ सीएम समीक्षा बैठक कर रहे थे। तभी यह घटना घटी।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

लूटी गई राशि का अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैश वैन पर 24 लाख रुपए थे। जिसे अपराधी लेकर फरार हो गए। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। बता दें कि बीते दो-तीन महीनों में मुजफ्फरपुर में बैंक में लूट की कई घटनाएं हुई है। कई में गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस सभी संभावित बिंदूओं पर जांच कर रही है।

(फाइल फोटो)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म