दूल्हे के जीजा ने की हर्ष फायरिंग, साले की गोली लगने से मौत, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

Published : Jun 09, 2020, 03:53 PM ISTUpdated : Jun 09, 2020, 03:57 PM IST
दूल्हे के जीजा ने की हर्ष फायरिंग, साले की गोली लगने से मौत, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

सार

एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि पुलिस को रात के करीब एक बजे सूचना मिली थी। एक वीडियो मिला, जिसमें दिख रहा है कि कोई शादी का कार्यक्रम चल रहा है। एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। इसी फायरिंग के क्रम में गोली लगने से एक युवक की मौत हुई। परैया थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करें। 

गया (Bihar) । बहन का तिलक लेकर होने वाले जीजा के घर गए युवक की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। गोली चलाने वाला व्यक्ति होने वाला दूल्हा का जीजा है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। यह घटना परैया प्रखंड क्षेत्र के करहट्टा में सोमवार की देर रात घटी। 

यह है पूरा मामला
परैया प्रखंड के सबदीपुर गांव निवासी कुंदन कुमार के बहन की शादी करहट्टा गांव के एक लड़के से तय हुई थी। सोमवार की देर शाम कुंदन, परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ बहन का तिलक लेकर गया था। देर रात तिलक चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थी और पंडित मंत्र पढ़ रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा संतोष ने गोली हर्ष फायरिंग करने लगा। तभी, एक गोली कुंदन के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। कुंदन को गोली लगते ही चीख-पुकार मच गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई ये कहानी
प्रत्यक्षदर्शी कुंदन के चाचा मंटू कुमार ने कहा कि संतोष पहले बरामदे के नीचे फायरिंग कर रहा था। तिलक चढ़ने लगा तो वह पिस्टल लेकर बरामदे की ओर जाने लगा। मैंने उसे रोका और पूछा कि पिस्टल लेकर कहां जा रहे हो? उसने मेरी बात नहीं सुनी। बरामदे पर जाकर गोली चलाने लगा। कुंदन ने उसे रोकने की कोशिश की इसी दौरान गोली चली जो कुंदन को लगी। 

वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी पुलिस
गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि पुलिस को रात के करीब एक बजे सूचना मिली थी। एक वीडियो मिला, जिसमें दिख रहा है कि कोई शादी का कार्यक्रम चल रहा है। एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। इसी फायरिंग के क्रम में गोली लगने से एक युवक की मौत हुई। परैया थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करें। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Environment: बिहार का ग्रीन कवर 6% से बढ़कर 15% हुआ, CM सम्राट चौधरी ने बताए विकास के आंकड़े
पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट: फिर गांववालों ने जो किया वह गजब था, Watch Video