लॉकडाउन में बुलाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी; फिर...

Published : Apr 16, 2020, 03:06 PM IST
लॉकडाउन में बुलाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी; फिर...

सार

कोरोना से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में सभी लोग घरों में कैद है। लेकिन इस बीच कई ऐसे भी परिवार है, जहां लॉकडाउन के कारण रिश्ते दरक रहे हैं। पटना में लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी पत्नी के नहीं आने पर पति ने दूसरी शदी कर ली। 

पटना। बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन में लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन इस बीच कई ऐसे भी परिवार है, जहां लॉकडाउन के कारण रिश्ते दरक रहे हैं। पटना में लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी पत्नी, पति के बुलाने पर भी जब ससुराल नहीं पहुंच सकी तो पति ने प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

लॉकडाउन से पहले गई थी मायके, बाद में वहीं फंसी
मामला पटना के दुल्हन बाजार थाना इलाके की है। जहां के भरतपुरा निवासी धीरज कुमार की शादी कुछ वर्ष पहले कपरी थाना क्षेत्र के पुराण गांव में हुई थी। शादी के बाद धीरज का परिवार राजी-खुशी था। लेकिन लॉकडाउन से पहले धीरज की पत्नी कुछ काम से मायके गई थी। जहां जाने के बाद लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई।

उसके बाद वो मायके से ससुराल नहीं आ सकी। कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद पति, पत्नी पर ससुराल आने का जिद करने लगा। लेकिन लॉकडाउन के कारण पत्नी ससुराल नहीं आ सकी। 

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी पति
पत्नी के नहीं आने से नाराज पति धीरज कुमार ने दूसरी शादी का फैसला ले लिया। धीरज ने खिरीमोर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। जब धीरज की पहली पत्नी को इस शादी की जानकारी मिली तो थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने पति और  ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल