पति ने मजाक-मजाक में पत्नी को मार दी गोली, पुलिस को सुनाई ये कहानी

Published : Aug 13, 2020, 08:37 AM IST
पति ने मजाक-मजाक में पत्नी को मार दी गोली, पुलिस को सुनाई ये कहानी

सार

डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया के कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी प्रियंका (22) को गोली मार दी। फिर, उसका निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहा है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद वारदात का पता लगाया और पत्नी का इलाज करा रहे आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

सासाराम (Bihar)।  युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिसे वह खुद इलाज के लिए पहले तो सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से हालक में सुधान न होता देख उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकार किया। हालांकि वो कह रहा है कि मजाक में गोली चली थी, जो पत्नी के सिर में लग गई।  यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला की है।

पुलिस ने कही ये बातें
डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया के कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी प्रियंका (22) को गोली मार दी। फिर, उसका निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहा है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद वारदात का पता लगाया और पत्नी का इलाज करा रहे आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पति ने सुनाई ये कहानी
मामले में गिरफ्तार पति कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह लोडेड पिस्टल लेकर मजाक कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल से फायरिंग हो गई और गोली जाकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी। गोली लगा देख वह घबरा गया। आनन-फानन में अपनी पत्नी को लेकर भागा-भागा सासाराम के राज कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचा। ज्यादा खून बहने के कारण पत्नी बेहोश हो गई थी। निजी क्लीनिक ने उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया। तब, जाकर वह डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज गया। जहां फिलहाल उसकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं आसपास के लोग दबी जुबान में पारिवारिक विवाद बता रहे हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट
IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश