इस स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिया जाता है पद्मश्री, पद्म विभूषण और भारत रत्न का सम्मान

Published : Jan 03, 2020, 01:24 PM IST
इस स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिया जाता है पद्मश्री, पद्म विभूषण और भारत रत्न का सम्मान

सार

भारत सरकार की ओर से नागरिकों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड भारत रत्न है। उसके बाद पद्म विभूषण और पद्म श्री का नंबर आता है। प्रत्येक वर्ष अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लोग इस सम्मान से सम्मानित होते हैं।  

छपरा। भारत सरकार की ओर से नागरिकों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड भारत रत्न है। उसके बाद पद्म विभूषण और पद्म श्री का नंबर आता है। प्रत्येक वर्ष अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लोग इस सम्मान से सम्मानित होते हैं। लेकिन बिहार के छपरा जिले में एक ऐसा स्कूल है, जहां के छात्र-छात्राओं को पद्म श्री, पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे बड़े पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं जी-तोड़ मेहनत करती है। छात्रों को अवार्ड देने की पहल एक सरकारी स्कूल ने की है। इस चलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति ललक काफी बढ़ा है। जिसका असर परीक्षा के परिणाम पर भी दिखता है।  

तीन साल पहले शुरू की गई थी परंपरा
ये कहानी है सारण जिला मुख्यालय छपरा से 15 किलोमीटर दूर स्थित मानसर कुमना गांव के महंत मेथी भगत उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की। बताया जाता है कि भारत रत्न, पद्म श्री, पद्म विभूषण जैसा सम्मानित पुरस्कार छात्र-छात्राओं को देने का चलन तीन साल पहले शुरू किया गया था। इस चलन के बाद छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हुई। नतीजतन बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित हुए। स्कूल के प्रधानाध्यापक  सुदीश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल का काफी फायदा हो रहा है। छात्र-छात्राएं इस पुरस्कार को पाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। लिहाजा स्कूल का रिजल्ट काफी अच्छा रहता है। 

पूरे साल का रखा जाता है लेखा-जोखा
बताया गया कि प्रत्येक वर्ष एक सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित बच्चों को  पद्मश्री, पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे बड़े पुरस्कार से नवाजा जाता है। बच्चों के चयन में पूरे साल का लेखा-जोखा रखा जाता है। बच्चों की स्कूल में उपस्थिति, पढ़ाई, रिजल्ट के अलावा स्वच्छता और सहभागिता जैसे मानक भी तय किए गए है। इस कसौटी पर खड़े होने वाले छात्र-छात्राओं को जब ये सम्मान मिलता है तो वे काफी खुश हो जाते है। भारत रत्न के तर्ज पर विद्यालय रत्न पाने वाली निशा ने ताया कि हमें पुरस्कार मिला है। हम काफी खुश है। यही बात पद्म विभूषण पाने वाली छात्रा काजल ने भी बताया।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल