कोहरे का कहरः 16 दिसंबर से 31 जनवरी दिल्ली से बिहार, यूपी, बंगाल आने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

कोहरे का कारण भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच के रद्द कर दिया है। प्रतिदिन चलने वाली कई ट्रेनों को सप्ताह में किसी एक दिन रद्द किया गया है। यहां देखें रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट।

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2019 7:08 AM IST

पटना। ठंड के साथ भारतीय ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में कई ट्रेनों को रद्द भी किया जाता है। ताकि संबंधित ट्रैक पर आने वाली अन्य ट्रेनों की टाइमिंग को रखा जा सका। कई ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल तो कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाता है। इस बार भी कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में हटिया-आनंद विहार, संतरागाछी-आनंदविहार, नई दिल्ली-मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस, चोपण-शक्तिनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। 

वहीं, संपूर्ण क्रांति, हावड़ा, रांची जनशताब्दी, पटना-कोटा एक्सप्रेस समेत 16 जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में एक दिन रद्द रहेंगी। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अप में बुधवार और डाउन में गुरुवार को रद्द रहेगी। इसके साथ ही छह जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन रद्द रहेंगी। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इससे ट्रेनों का समय सुधारने का पर्याप्त समय मिलेगा। हालांकि ट्रेनों के रद्द किए जाने से इस रूट में चलने वाली अन्य ट्रेनों पर दवाब बढ़ेगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

अलग-अलग दिनों में रद्द रहने वाली ट्रेनें
  12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस-बुधवार 
 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस-गुरुवार 
 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस-गुरुवार 
 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस-शुक्रवार 
 22405 गरीब रथ भागलपुर-गुरुवार 
 22406 गरीब रथआनंद विहार-बुधवार 
 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस-बुधवार 
 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस-शुक्रवार
 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी-गुरुवार 
 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी-गुरुवार 
 12365 पटना-रांची जनशताब्दी-शुक्रवार 
 12366 रांची-पटना जनशताब्दी-शुक्रवार 
 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-बुधवार 
 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-गुरुवार 
 12397 महाबोधि एक्सप्रेस-सोमवार 
 12398 महाबोधि एक्सप्रेस-मंगलवार 
 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-गुरुवार 
 12562 स्वतंत्रता सेनानी-शुक्रवार 
 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस-शुक्रवार 
 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस-शनिवार 

 15705 चंपारण हमसफर-गुरुवार 
 15706 चंपारण हमसफर-शुक्रवार 
 13005 अमृतसर मेल-मंगल, गुरु, शनि 
 13006 अमृतसर मेल-गुरु, शनि, सोम 
 12987 सियालदह एक्सप्रेस-अजमेर-बुध, शुक्र, रवि 
 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस-मंगल, गुरु और शनि 
 13007 तूफान-सोम, बुध, शुक्र, रवि 
 13008 तूफान -बुध, शुक्र, रवि, मंगल 
 15203 बरौनी-लखनऊ एक्स.-मंगलवार 
 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस-बुधवार 
 15211 जननायक एक्सप्रेस-बुधवार 
 15212 जननायक एक्सप्रेस-शुक्रवार 
 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस-गुरुवार 
 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस-शनिवार 
 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस-गुरुवार 
 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस-शुक्रवार 
 12523 न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस-मंगलवार 
 12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस-बुधवार 

Share this article
click me!