बिहारः शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जदयू नेता की गोली मार कर हत्या

Published : Jan 10, 2020, 03:22 PM IST
बिहारः शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले जदयू नेता की गोली मार कर हत्या

सार

बिहार में बेखौफ अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आता है। बिहार सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाने वाली शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों को रोकने पर जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई।  

भोजपुर। बिहार में बेखौफ अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आता है। बिहार सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाने वाली शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों को रोकने पर जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना बिहार के भोजपुर जिले की है। जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव में अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान युवा जदयू के जिला सचिव साहेब यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्यापत है। 

नहर किनारे मिला जदयू नेता का शव
मिली जानकारी के अनुसार साहेब यादव शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाया करते थे। जिसके लिए उन्हें पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार बीते रात साहेब यादव शौच के लिए नहर किनारे गए हुए थे। जहां पहले घात लगाए मौजूद अपराधियों ने उनके माथे में गोली मार दी। घटना स्थल पर ही साहेब यादव की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर गए। जहां साहेब को शव जमीन पर पड़ा पाया। 

स्थानीय पुलिस अभी कुछ बताने से कर रही इंकार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। वहीं गांव में घटना के बाद से तनाव है। बता दें कि साहेब यादव रूपबांध के लोरिक यादव के पुत्र थे। वो शराब माफियाओं की जानकारी पुलिस को दिया करते थे। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी