बिहार में हुआ चमत्कार! 2 सिर और 3 आंखें, लोग बोले-ये भगवान शिव का अवतार...वो पल सबको रूला गया

बिहार के खगड़िया जिले में एक गाय ने दो सिर और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। जिसे देखने के लिए दूर से दूर लोग पहुंचे। इस  अद्भुत बछड़े को भगवान शिव का अवतार बताकर पूजा भी की। साथ कहने लगे कि यह साधारण बछड़ा नहीं, बल्कि शव का अवतार है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2022 11:01 AM IST

खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक गायने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। बछड़े के दो सिर और तीन आखें हैं। इलाके लोग उसे भगवान का चमत्कार मानते हुए उसे शिव का अवतार बताने लगे। हर तरफ यही चर्चा होने लगी कि सावन के महीने में यह सब शंकर की ही कृपा है। इसलिए ग्रामीण बछड़े को लेकर मंदिर पहुंचे, यहीं जाकर लोग उसकी पूजा करने लगे। 

मंदिर में विराजमान कर की गई उसकी पूजा
दरअसल, इस अद्भुत बछड़े का जन्म खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के अरिया गांव में हुआ। जहां बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें थीं। जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली तो वह उसे भगवान शिव का अवतार बताते हुए दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। लोग तरह-तरह के पकवान बनाकर उसे खिलाने ले जाने लगे। लोगों ने उसकी संतों की तरह सेवा की।  सोशल मीडिया पर भी यह खबर आग की तरह फैल गई।
 
इंसान की तरह अर्थी सजकार निकाली उसकी अंतिम यात्रा
संयोग बस इस बछड़े की मंगलवार रात मौत हो गई। इस घटना के पूरे गांव में मातम छा गया, लोग इस तरह से दुखी थे जैसे उनके किसी अपने का निधन हो गया। हर आंख नम थी, फिर लोगों मिलकर उसकी की अर्थी सजाकर शवयात्रा निकाली। एक इंसान की तरह उसका रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

Latest Videos

सब भगवान की माया...दर्शन देने आया और चला गया...
वहीं इस पूरे मामले पर पशुपालक हरिलाल यादव ने बताया कि ये बछड़ा कोई साधाराण बछड़ा नहीं था। वह चमत्कारिक और अदभुत बछड़ा था। लेकिन वह नहीं रहा, ये सब प्रभु की माया है। भगवान ने उसे इतनी ही देर के लिए हमारे पास भेजा था। गांव का हर इंसान इस बछड़े के बारे में कुछ ना कुछ बयां कर रहा है।

यह भी पढ़ें-12 साल में एक बार खिलता है ये फूल, शिवजी पर चढ़ाते ही पूरी होती मनोकामना, कई बीमारियों के लिए है वरदान

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।