डॉक्टरों ने किया लालू यादव का वीकली चेक अप, इस बार कहां मनेगी बिहार के पूर्व CM की होली?

  • पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव जेल में हैं। पटना में लालू के घर पर होने वाले होली का जश्न हमेशा चर्चित रहा है। 
  • इस पुरानी फोटो में होली के मौके पर लालू यादव का ठेठ अंदाज देखा जा सकता है।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 8, 2020 9:23 AM IST / Updated: Mar 08 2020, 04:25 PM IST

पटना। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की होली पूरे देश में मशहूर है। अपने दौर में लालू प्रसाद यादव के आवास पर होली के दिन कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारी, नेता, मंत्री, विधायक सहित अधिकारियों की भारी भीड़ जुटती थी। सभी के साथ लालू बड़े मस्ती वाले अंदाज में होली मनाते थे। लेकिन जब से लालू यादव जेल गए है, उनके आवास में होली फीकी पड़ गई है। चारा घोटाला में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू प्रसाद यादव लगातार तीसरी बार होली जेल में ही मनाएंगे। हालांकि उनके लिए राहत की बात यह है कि वो होली में मालपुआ खा सकेंगे।

फिलहाल लालू का शूगर कंट्रोल मेंः डॉ. उमेश
जेल में लालू प्रसाद यादव की जांच करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल लालू का शूगर लेवल कंट्रोल में है। उनको वर्तमान में 40 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मालपुआ खाने की इजाजत दी गई है। हालांकि विकली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लालू को मांस, मछली, अंडा और पनीर नहीं खाने का निर्देश डॉक्टर ने दिया है। डॉक्टर ने बताया कि होली के अगले दिन उनका शूगर टेस्ट फिर से किया जाएगा। यदि शूगर का स्तर बढ़ेगा तो इंसुलिन की मात्रा बढ़ाई जाएगी। 

Latest Videos

रांची के रिम्स में एडमिट हैं लालू प्रसाद
उल्लेखनीय हो कि लालू की गंभीर बीमारी को देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। वे यहां पेइंग वार्ड में भर्ती है। बीते दिनों उनके सेहत में लगातार हो रही गिरावट की बात पर उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने उन्हें दिल्ली शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। लेकिन हाल के दिनों में रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उनके इलाज पर संतोष जताया था। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजे जाने से मना कर दिया गया था। बताते चले कि लालू के जेल में होने से उनके चहेतों में इस बार की होली में भी कम उत्साह दिखेगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts