तेजस्वी ने 44 हजार रिश्ते ठुकराए, क्योंकि हरियाणा की छोरी पर अटका रहा दिल..जानिए दोनों की लव केमिस्ट्री..

Published : Dec 08, 2021, 01:08 PM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 01:19 PM IST
तेजस्वी ने 44 हजार रिश्ते ठुकराए, क्योंकि हरियाणा की छोरी पर अटका रहा दिल..जानिए दोनों की लव केमिस्ट्री..

सार

 बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह कल गुरुवार को दिल्ली में सगाई यानी रिंग सेरेमनी करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा और इसमें परिवार व पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

पटना (बिहार). आखिरकार काफी समय बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  (Lalu Prasad Yadav) के घर शादी की शहनाई बजने वाली है। क्योंकि उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह कल गुरुवार को दिल्ली में सगाई यानी रिंग सेरेमनी करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में परिवार व पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि तेजस्वी की शादी की चर्चा पहले भी होती रही हैं। जब वो राज्य में डिप्टी सीएम थे तो उनके लिए हजारों लड़कियों की तरफ से विवाह के प्रस्ताव आए थे। लेकिन उन्होंने किसी को भी हामी नहीं भरी। क्योंकि वह पहले से ही हरियाणा की एक छोरी पर अपना दिल अटकाए बैठे थे। जो अब उनकी दुल्हन बनने जा रही है।

हर कोई जानना चाहता कौन है तेजस्वी की दुल्हन
दरअसल, गूगल पर लाखों लोग सर्च करन में लगे हुए हैं कि आखिर कौन है वो लड़की जो तेजस्वी की दुल्हन बनने जा रही है। जिसे लालू के बेटे अपना दिल दे बैठे हैं और कुछ दिनों बाद ही उसको वो अपनी जीवन संगिनी बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं शादी की खबर आते ही तेजस्वी गूगल पर ट्रैंड भी करने लगे हैं।

सरकारी वेबसाइट पर लगी थी लड़कियों की लाइऩ
बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा पिछले कई सालों से होती रही है। उन्होंने जब राजनीति में कदम रखा था तभी से उनके लिए रिश्ते आने लगे थे। लेकिन बिहार में उनके उपमुख्‍यमंत्री बनते ही लड़कियों की लाइऩ लग गई थी। इतना ही नहीं उस दौरान सरकारी वेबसाइट पर भी लड़कियों के रिश्ते आते थे।

जब तेजस्वी के लिए आए थे 44,000 लड़कियों के रिश्ते
तेजस्वी ने डिप्टी सीएम रहते हुए सरकारी वेबसाइट पर अपना एक एक वॉट्सऐप नंबर शेयर किया था। ताकि लोग अपनी परेशानी फोटो के साथ शेयर करें। लेकिन लोगों ने अपनी बेटियों की फोटोज शादी के लिए डालने लगे थे। जिसमें कुंडली से लेकर परिवार की सारी डिटेल होती थी। सरकारी डाटा के मुताबिक, उनके इस वॉट्सऐप नंबर पर करीब 44,000 लड़कियों के रिश्ते शादी करने के लिए आए थे। सभी लोग तेजस्वी को अपना दमाद बनाना चाहते थे।

हरियाणा की छोरी बनने जा रही तेजस्वी की दुल्हनिया
बता दें कि इस बात को अभी तक गुप्त रखा गया है कि तेजस्वी की सगाई किससे होने वाली है और कौन तेजस्वी यादव की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो जिस लड़की से तेजस्वी यादव की सगाई होने वाली है, वो उनकी पहले से दोस्त रही है। तेजस्वी कई साल पुरानी दोस्त को लाइफ पार्टनर बनाने जा रहे हैं। लालू की छोटी बहू मूल रूप से हरियाणा की ही रहने वाली हैं। यह भी चर्चा है कि उनकी होने वाली बहू ईसाई फैमली से हैं। हालांकि, अभी इन सब की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की, कल दिल्ली में सगाई, जानें कौन है दुल्हनियां

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के घर बजेगी शहनाई, ताज होटल में होगी भव्य शादी..जानिए कौन है उनकी होने वाली बहू
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान