बिहार में ये कैसी शराबबंदी, शराब डिलीवरी के लिए तस्करों ने अपनाया ऐसा तरीका- पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Published : Jan 02, 2023, 12:58 PM IST
बिहार में ये कैसी शराबबंदी, शराब डिलीवरी के लिए तस्करों ने अपनाया ऐसा तरीका- पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

सार

बिहार में कहने को तो शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब तस्कर रोज नए-नए तरीकों से शराब की डिलीवरी कर रहे हैं। हाल ही में छपरा में जहरीली शराब से हुई 70 से अधिक मौतों के बाद सूबे की पुलिस ने सख्ती की तो रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। 

सीतामढ़ी(Bihar). बिहार में कहने को तो शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब तस्कर रोज नए-नए तरीकों से शराब की डिलीवरी कर रहे हैं। हाल ही में छपरा में जहरीली शराब से हुई 70 से अधिक मौतों के बाद सूबे की पुलिस ने सख्ती की तो रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सीतामढी में पुलिस ने तस्करों द्वारा शराब डिलीवरी के ऐसे तरीके का खुलासा किया है जिसे देखकर पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया। शराब बंदी के बाद बिहार में शराब तस्कर कूरियर के जरिए होम डिलीवरी करवा रहे हैं। 

ताजा मामला सीतामढ़ी के मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले का है, जहां डेली बेरही कूरियर कंपनी का ऑफिस भी है। पुलिस को चकमा देने को लेकर दिल्ली, हरियाणा, गुड़गांव, यूपी समेत अन्य शहरों से कूरियर के माध्यम से  शराब की खेप मंगाई जा रही थी। और उसे कूरियर के माध्यम से डिलीवर की जा रही थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कूरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के द्वारा कूरियर डिलीवर करने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया गया। 

पैकेट में शराब है जानकार डिलीवर करने से किया इंकार 
जब डिलीवरी ब्वाय को पता चला कि पैकेट में शराब है इसके बाद सभी डिलीवरी ब्वॉय ने डिलीवरी करने से मना कर दिया। जिसके बाद कूरियर कंपनी के प्रबंधक ने सभी डिलीवरी ब्वॉय को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद सभी ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कूरियर कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया। इस मामले में कूरियर कंपनी के प्रबंधक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

शराब डिलीवरी के तरीके से सभी हैरान 
पूरे मामले के सामने आने के बाद सीतामढ़ी के लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान हो गयी कि आखिर शराब कारोबारी कूरियर के जरिये शराब कैसे मंगवा रहे थे। दरअसल कूरियर कंपनी के गोदाम में कार्टून के अंदर भारी में शराब की खेप मिली है। बहरहाल सीतामढ़ी पुलिस ने कूरियर कंपनी के प्रबंधक सहित तीन को गिरफ्तार कर इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद कई अन्य जिलों में भी इस तरह के मामलों का खुलासा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें...

साल के पहले ही दिन अपराधियों ने दी कानून को चुनौती, वारंटी को पकड़ने गए दारोगा की लात-घूंसों से जमकर पिटाई

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Siwan Jail Raid: सुबह 4 बजे सीवान जेल में घुसी पुलिस, औचक निरीक्षण में क्या-क्या मिला? जानिए पूरा सच
Prashant Kishor ने Bihar की जनता को क्यों कहा 'मूर्ख'? | PK vs Samrat Choudhary