सांसद प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट के आदेश के बाद रेप के मामले FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2021 5:22 AM IST / Updated: Sep 14 2021, 11:05 AM IST

पटना/दिल्ली. लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। जांज में दोषी साबित होने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला
दरअसल, पीड़ित महिला ने तीन महीने पहले प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो अब कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन 9 सिंतबर को फिर एफआईआर दर्ज कराई है। अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। प्रिंस पर आपराधिक साज़िश रचने और सबूतों को मिटाने का भी आरोप है।

महिला ने बताई अपनी दर्दभरी कहानी
पीड़िता ने जब दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी तो उसने आपबीती बयां की थी। महिला ने कहा था कि प्रिंस से में पहली बार पार्टी ऑफिस में मिली थी। इसके बाद जब सम्पर्क बढ़ा तो अक्सर मुलाकात होने लगी। एक दिन प्रिंस ने मुझे गिलास पानी पीने के लिए दिया। जिसमें कुछ नशीली दवा मिली हुई थी। जिसे पीते ही में बेसुध हो गई। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ शारीरिक  संबंध बनाए और वीडियो भी बनाया। फिर वीडियो वायरल की धमकी देकर वह आए दिन शारीरिक शोषण करने लगे। इस मामले में मैने चिराग पासवान को भी बताया था तो उऩ्होंने मामले को सुलझाने की बात कही। ॉ

कौन हैं सांसद प्रिस राज 
बता दें कि प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर से एलजेपी पार्टी के सांसद हैं। वह केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे और वह चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। कुछ दिन पहले जब चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच जब पार्टी को लेकर विवाद चल रहा था तो चिराग ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस के रेप वाले मामले का जिक्र भी किया था।

Share this article
click me!