दोस्त को घर बुलाकर शराब पिलाई फिर गोली मार कर ले ली जान, लॉकडाउन में भी नहीं कम हो रहा क्राइम

मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। जहां घर के पास ट्रैक्टर खड़ी करने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद में एक युवक को तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार विवाद को पंचायत स्तर से सुलझाने का प्रयास किया गया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 8:33 AM IST

बेगूसराय। कोरोना के बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को सफल बनाने में इस समय सभी जिलों की पुलिस लगी है। रास्ते पर चल रहे लोगों को रोका जा रहा है। लेकिन पुलिस-प्रशासन के इस तरफ व्यस्त होने से दूसरी ओर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। जहां ट्रैक्टर खड़ी करने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि विवाद से पहले गोली मारने वाला और मृतक दोनों दोस्त था। लेकिन इस विवाद के बाद दोनों में दुश्मनी हो गई थी। घटना जिले के  मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। 

ट्रैक्टर खड़ी करने के लिए शुरू हुआ था झगड़ा
वारदात के संबंध में बताया जाता है कि सैदपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मोहम्मद परवेज का अपने दोस्त मोहम्मद शब्बीर से घर के पास ट्रैक्टर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जहां दोंनो के बीच विवाद को सुलझा लिया गया था। लेकिन पंचायत से नाराज मोहम्मद शब्बीर ने अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार की शाम मोहम्मद परवेज को घर बुलाकर ले गया और तीन गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। 

परिजनों को आरोप शराब पिलाकर मारी गोली
हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने मोहम्मद शब्बीर पर मोहम्मद परवेज को शराब पिलाने और फिर नशे की हालत में उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मटिहानी थाना पुलिस सैदपुर गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हत्यारा फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। बता दें कि बिहार का बेगूसराय जिला अपराध के लिहाज बेहद संवेदनशील है। 

Share this article
click me!