बिहार में थाने के सामने पार्षद के मैंनेजर की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Published : Feb 23, 2020, 10:34 AM ISTUpdated : Feb 23, 2020, 11:03 AM IST
बिहार में थाने के सामने पार्षद के मैंनेजर की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

सार

बिहार में अपराध का ग्राफ रुकता नजर नहीं आ रहा है। चुनावी माहौल में जब रोज-रोज बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना हो रहा है, उसी बीच अपराधी अपने खतरनाक इरादों को बड़े आराम से अंजाम दे रहे हैं। जिससे पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है।   

पटना। बिहार पुलिस की कार्यकुशलता पर पहले भी कई बार सवालिया निशान लग चुके हैं। बीती रात अपराधियों ने एक और बड़ा दाग पुलिस के दामन पर दे दिया। राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने खगौल थाने के ठीक सामने वार्ड पार्षद रितेश कुमार उर्फ बिट्टू के मैंनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक खगौल के नंदू टोला का रहने वाला करीब 35 वर्षीय मुकेश कुमार था। घटना उस वक्त हुई जब मुकेश पार्षद की सीमेंट दुकान बंद कर चाबी देने के बाद उनके घर से निकल रहा था। 

एक कनपटी में दूसरी सीने पर लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार अपराधी दो की संख्या में थे। दो गोलियां चलाई गई जिसमें से एक मुकेश की कनपटी के पास और दूसरी सीने में लगी। गोली की आवाज पर बाहर निकले पार्षद ने देखा कि खगौल पेठिया बाजार का रहने वाला अपराधी रॉकी और उसका भाई हाथ में पिस्टल लिए भाग रहे हैं। वहीं खून में लथपथ मुकेश जमीन पर पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

चोरी और लूट की घटनाओं में संलिप्त है आरोपी
पुलिस के मुताबिक कुख्यात रॉकी पहले भी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रह चुका है। हाल ही में जेल से आया था। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि शिवरात्रि के मौके पर पार्षद के नेतृत्व में शिव बारात निकाली गई थी। जिसमें मौजूद महिलाओं के साथ रॉकी अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसको लेकर पार्षद और रॉकी में विवाद हुआ। उस वक्त रॉकी देख लेने की बात कह निकल गया था।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म