बिहार में आतंकियों के निशाने पर BJP के कई बड़े नेता, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट...नेताओं को जेड सिक्योरिटी में रखा

Published : Jul 20, 2022, 12:05 PM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 12:27 PM IST
 बिहार में आतंकियों के निशाने पर BJP के कई बड़े नेता, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट...नेताओं को जेड सिक्योरिटी में रखा

सार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता आतंकवादियों के निशाने पर हैं। दरअसल, आईबी और गृहमंत्रालय की ओर से जारी सूचना के बाद बिहरा पुलिस को अर्लट कर दिया गया है। साथ ही नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पटना (बिहार): बिहार के कई बड़े भाजपा नेता आतंवादियों के निशाने पर हैं। आईबी ने इसे लेकर रिपोर्ट जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस को अलर्ट कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी पत्रिका के नए एडिशन में भाजपा नेताओं के खिलाफ हमले की बात लिखी है। पत्रिका को संगठन ने ट्विटर पर भी डाला है। ट्विटर के अलावा अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट शेयर किया जा रहा है।

सभी एसएसपी-एसपी को सतर्कता बरतने का आदेश
आईबी की रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। रेल पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले ही एक दर्जन भाजपा नेताओं को वाई और कई भाजपा नेताओं को जेड सुरक्षा दे रखी है।

बिहार में बीजेपी के ये नेता आतंकियों के निशाने पर
मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक, बिहार में आतंकियों के निशाने पर बीजेपी के जिन बड़े नेताओं के नाम हैं उनमें केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद विवेक ठाकुर समेत अन्य हैं। 

अतहर के मोबाइल में नूपुर शर्मा का मिला मोबाइल नंबर
पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा भी आतंकियों के निशाने पर थी। अतहर परवेज के मोबाइल में नूपुर शर्मा का नंबर मिला है। अतहर परवेज को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसके मोबाइल में नूपुर शर्मा के नंबर का अलावा ठिकाने की पूरी जानकारी थी। पूछताछ में अतहर ने बताया है कि पूर्णिया में पीएफआई का मुख्यालय बनना था। मुख्यालय को बनाने के लिए पूर्णिया में ही एक मकान 40 हजार रुपए किराए पर लिया गया था। जानकारी हो कि फुलवारी के नया टोल में देश विरोधी अड्डे का खुलासा होने के बाद पीएफआई से जुड़े संदिग्ध अतहर परवेज को  जेल भेजा गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। इस दौरान उसने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-बिहार में उदयपुर जैसा मामला: 6 बार नूपुर शर्मा का Video देखने वाले युवक को चाकुओं से गोदा, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
 

 

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म