शादी के बाद भी टीचर संग शुरू थी इश्कबाजी, पति ने किया विरोध तो पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

Published : May 17, 2020, 07:07 PM IST
शादी के बाद भी टीचर संग शुरू थी इश्कबाजी, पति ने किया विरोध तो पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

सार

शादी से पहले किसी के साथ अफेयर में होना सामान्य बात है। लेकिन शादी के बाद भी अगर यह रिश्ता जारी रहता है तो कई बार जानलेवा बन जाता है। बिहार के मुंगेर में यही सब देखने को मिला।   

मुंगेर। मौजूदा समय में शादी के पहले से किसी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग में होना सामान्य बात है। लेकिन समझदारी यह है कि या तो इस रिश्ते को शादी में बदल लिया जाए या फिर शादी के बाद रिश्ते को भूल जाया जाए। लेकिन कई बार स्थितियां कुछ ऐसी बनती हैं कि शादी के बाद भी पहले का संबंध जारी रहता है। ऐसे में पति-पत्नी में खटपट होना सामान्य है। बिहार के मुंगेर जिले में शादी के बाद भी लड़की का प्रेम प्रसंग जारी था जिसका अंजाम जानलेवा साबित हुआ।  

पति से कहासुनी हुई तो खुद को जलाया
मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा डीह टोला में 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने शरीर पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा लिया। वह बुरी तरह झुलस गई। विवाहिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति की वजह से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। आग लगाने वाली घटना से पहले पति संग उसकी लड़ाई हुई थी। 

गांव के ही ट्यूशन टीचर से था प्यार
मृतका की पहचान फरदा डीह टोला निवासी वास्तो राय की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी विवाह दो साल पहले सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर दियारा निवासी वरूण राय के साथ हुई थी। शादी से पहले ही आरती का गांव के ही विवेकानंद राय के पुत्र के साथ प्रेम प्रसंग था। विवेकानंद उसे ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। और प्रेम संबंध शुरू हो गया। हालांकि विवेका और आरती का प्रेम परवान चढ़ता इससे पहले घरवालों ने आरती की शादी कर दी। 

शत-प्रतिशत जल चुकी थी महिला
लेकिन शादी के बाद भी विवेका और आरती का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी वजह से आरती अक्सर अपने ससुराल से बहाना बनाकर मायके आ जाती थी। घटना के दिन आरती की पति से कहासुनी हुई और नाराजगी में उसने घर में रखे किरोसिन तेल को शरीर पर डालकर आग लगा लिया। वह बुरी तरह झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब, Watch Video
कौन हैं संजय सरावगी : बने बिहार BJP के नए अध्यक्ष, M.Com के बाद किया MBA