बिहार मॉब लिंचिंग: सिर्फ इस वजह से भीड़ ने 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है जहां पशु चोरी के शक में 3 लोगों की पीट-पीटकर कर उनकी हत्या कर दी गई है। गांव के लोगों ने युवकों को पशु चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।

Asianet News Hindi | Published : Jul 19, 2019 8:44 AM IST / Updated: Jul 20 2019, 11:28 AM IST

सारण: मॉब लिंचिंग का मामला देश में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी से जुड़ा बिहार का एक मामला सामने आया है। बिहार के सारण जिले के नंदलाल गांव में गुरुवार रात तीन युवकों के साथ मॉब लिंचिंग हो गई। भीड़ ने उन्हें इतना पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि वे तीनों मवेशीयों की चोरी करके पिकअप गाड़ी में ले जा रहे थे और इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पिटाई से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक राजू नट, विदेशी नट और नौशाद कुरैशी पड़ोस के गांवों के रहने वाले थे। उनके परिजनों और रिश्तेदारों कहना है कि युवक चोर नहीं थे और उन्हें साजिश के तहत मारा गया है। प्रदर्शन के दौरान मृतकों के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई भी की।

 पुलिस ने की मामले के बाद छापेमारी                                                                                                 

Latest Videos

इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने घटना की तह तक जाने के लिए छापेमारी की जिसमें यह सामने आया कि युवक मवेशीयों की चोरी करने के लिए गांव में आए थे। एक मवेशी को पिकअप से बरामद किया गया तो वहीं दूसरा मवेशी पास में ही बंधा मिला। मामले की छानबीन जारी है। फिलहाल शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों