शादी का झांसा देकर नाबालिग का एक साल तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दिया ये खौफनाक धोखा

Published : Apr 18, 2020, 11:41 AM IST
शादी का झांसा देकर नाबालिग का एक साल तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दिया ये खौफनाक धोखा

सार

कम उम्र की लड़की को प्रेमजाल में फांस कर उसके साथ यौन शोषण करने के कई मामले अक्सर ही चर्चा में आते रहते हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप किया जाता रहा।   

सीतामढ़ी। माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी से एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की दास्तां सामने आई है। जिले के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर विगत एक साल से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की के गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाकर उसके पेट में पल रहे बच्चे को गिराने का प्रयास किया गया। इस कारण लड़की की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी। इस दौरान लड़की बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी फरार हो चल रहा है। 

मलाही गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज
आसपास के ग्रामीण महिलाओं की नजर उक्त लड़की पर पड़ी। महिलाओं ने लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने लड़की की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लड़की का इलाज जारी है। पीड़िता ने परिजन के साथ स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी राजकुमार यादव को आरोपी बनाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

एक साल के बीच कई बार बनाया संबंध
पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह शौच के लिये बाहर गई थी। इस बीच आरोपी ने उसे पकड़ लिया। वहीं शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच वह तीन माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी के दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी उससे दूर होने की कोशिश करने लगा। इस बीच पेट में रोज बढ़ रहे गर्भ के साथ लड़की जीती रही। भेद खुलने के भय से आरोपी को गर्भ गिराने वाली दवा खिलाने लगा। इस दवा के खाते ही पीड़िता का स्वास्थ्य और खराब रहने लगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट