रेप के बाद नाबालिग की हत्या, आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, मांग में लगा था सिंदूर

मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जहां पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पूर्वी गांव में आज सुबह आम के बगीचे में एक नालाबिग लड़की का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2020 8:35 AM IST

सीतामढ़ी। जिले में महिला अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों नाबालिग लड़की के साथ रेप कर वीडियो वायरल करने वाले तीन दंरिदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि रेप के बाद हत्या का एक और मामला सामने आ गया है। आज सुबह जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पूर्वी गांव में आम के बगीचे में एक नाबालिग लड़की का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। शव को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई।  मृतका की पहचान इसी गांव की लड़की के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

शुक्रवार रात 12 बजे से गायब थी लड़की
मामले के बारे में मृतका के पिता ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात हमलोग खाना खाकर सोने चले गए। रात करीब 12 बजे घर से लड़की के गायब होने की जानकारी मिली। हम लोगों ने आस-पास में खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद वापस आ गए। बेटी के गायब होने की चिंता में घर वालों को नींद नहीं आ रही थी। इसी बीच करीब 4.30 बजे गांव के लोगों ने आम के बगीचे में एक शव के मिलने की जानकारी मिली। बगीचे में पहुंचा तो देखा कि बेटी की लाश आम के पेड़ से एक फंदे से लटकी थी। 

गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुनौरा थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही रामप्रीत राय के पुत्र लड्डू लाल समेत तीन अन्य युवकों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार लड्डू लाल पहले से लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मृतका अविवाहित और नालाबिग थी। लेकिन उसकी हत्या के बाद उसके माथे में सिंदूर लगा था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसके माथे में सिंदूर लगाकर उसके शव को आम के वृक्ष से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।  

Share this article
click me!