10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, गांव के युवक ने ही की दरिंदगी, आरोपी और उसका चाचा गिरफ्तार

Published : May 21, 2020, 05:08 PM IST
10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, गांव के युवक ने ही की दरिंदगी, आरोपी और उसका चाचा गिरफ्तार

सार

लॉकडाउन के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सोनो थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  

जमुई। 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सोनो थाना क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी यहां एक बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वो खेत में शौच के लिए गई थी। बुधवार शाम आरोपी ने खेत में बच्ची को अकेला पाकर दरिंदगी की हदें पार की। इस दौरान बच्ची चिखती-चिल्लाती रही लेकिन आरोपी अपने हवस की भूख शांत करता रहा। रेप के बाद आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची। 

जैसे-तैसे घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को दी जानकारी
घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बच्ची को लेकर सोनो थाना पहुंचे। जहां पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने गांव के ही आकाश कुमार पर दरिंदगी का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पीड़िता और उसके परिवार के थाना जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया। 

इलाज के लिए अस्पताल गई पीड़िता
हालांकि आज सुबह पुलिस ने आरोपी के चाचा के घर पर छापेमारी के बाद आरोपी आकाश और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर पीड़िता को मेडिकल टेस्ट और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि बुधवार देर शाम पीड़िता और उसके परिजनों ने सोनो थाने में मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज आरोपी आकाश कुमार और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच  की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल