लड़की से दरिंदगी, आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे गांववालों को पुलिस पढ़ाने लगी लॉकडाउन का पाठ

Published : May 03, 2020, 03:08 PM IST
लड़की से दरिंदगी, आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे गांववालों को पुलिस पढ़ाने लगी लॉकडाउन का पाठ

सार

पीड़िता ने गांव के ही मोहम्मद नूर के पुत्र इसहाक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वो खेत में घास काट रही थी।

पूर्णिया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप का मामला सामने आया है। गांव की एक लड़की जब घास काटने के लिए खेत में गई थी, तभी गांव का एक युवक उससे जबरदस्ती करने लगा। लड़की का मुंह बंद कर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर जब गांव के लोग खेत में जुटने लगे तो युवक फरार हो गया। 

मामले की जानकारी आग की तरह गांव में फैली। थोड़ी ही देर में गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। जब पुलिस पहुंची तो गांव वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की बात कही। गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोग पुलिस से भी उलझ गए। 

गला दबाकर मारने की भी कोशिश की
पीड़िता ने गांव के ही मोहम्मद नूर के पुत्र इसहाक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वो खेत में घास काट रही थी। घास का बोझा उठाने के बहाने के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने आरोपी इसहाक पर बेटी की गला दबाकर मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी इसहाक लड़की को जानने वाला है। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मामले में मुफ्स्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा गांव के ही मो. इसहाक पर रेप का केस किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ इस घटना से गांव में तनाव है। ग्रामीणों का कहना है कि मक्के का खेत इन दिनों अपराध का अड्डा बन गया है। इससे पहले भी इसी गांव में मक्के के खेत में एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!