बिहार में कई लोगों की मौत की वजह बनीं बाढ़ से ढही दीवारें

Published : Sep 30, 2019, 12:43 PM IST
बिहार में कई लोगों की मौत की वजह बनीं बाढ़ से ढही दीवारें

सार

बिहार के कई जिलों में घरों की दीवार ढह जाने से काफी लोगों की जान चली गई।

पटना (Patna). बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। इसमें ज्यादातर लोगों की मौत घर की दीवार के गिर जाने से हुई।

ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिरने से बच्ची सहित चार लोगों की मौत
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना शहर के खगौल थाना अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप भारी बारिश के कारण एक ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिर जाने से उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई।

दीवार ढह जाने से हुई कई लोगों की मौत
भागलपुर जिला के बरारी थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढह जाने से रविवार को मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना क्षेत्र स्थित एक हनुमान मंदिर की चारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। गया जिले में दीवार गिरने से पांच लोगों और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। कैमूर जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश के कारण दो जगहों पर मिट्टी के मकानों की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। कैमूर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय भभुआ के वार्ड संख्या सात में सबरी नगर मोहल्ले में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से 62 वर्षीय महिला मुखिया देवी और उनकी 12 वर्षीय नातिनी सविता कुमारी की मौत हो गई।

कैमूर जिला के भभुआ थाना अंतर्गत डुमरैथ गांव में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से पुलिस चौधरी के छह वर्षीय बेटे शिवम की मौत हो गई। बेगूसराय जिला में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जमुई जिला में डूबने से और पूर्णिया जिला में दीवार गिरने से एक—एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल