मसाला पिसने वाले पत्थर से सिर कूच-कूच कर सास ने की दामाद की हत्या, वजह जान पुलिस भी हैरान

मामला बिहार के मुंगेर जिले का है। जहां शुक्रवार की सुबह दिलावरपुर मोहल्ले में एक युवक की शव बरामद हुई थी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए युवक की सास को गिरफ्तार किया है। जिसने अपना आरोप कबूल किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 7:04 AM IST

मुंगेर। सब्जी का मसाला पिसने के लिए पारंपरिक रूप से हर घर में पत्थर होता है। बिहार में इसे लोढ़ी-सिलौटी के नाम से जानते है। इसी लोढ़ी से सो रहे दामाद का सिर कूच-कूच कर सास ने हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर से घसीट कर बाहर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस के गश्ती दल को सुबह-सुबह शव मिला, जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू हुई। करीब 10 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने मृत युवक के सास को गिरफ्तार किया है। जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।  

मुंगेर कृषि विभाग में जंजीर वाहक था मृतक 
मामला बिहार के मुंगेर जिले के पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले का है। मृतक की शिनाख्त जुमई के महाराजगंज निवासी मो. शहनवाज आलम (39 वर्ष) के रूप में हुई। वह मुंगेर में कृषि विभाग में जंजीर वाहक के रूप में कार्यरत था। दिलावरपुर मोहल्ले में किराये के मकान में अपनी पत्नी और सास के साथ रहता था। मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या गुरुवार की रात तब की गई जब उसकी पत्नी भागलपुर में थी। घर में वो और उसका सास था। 

आशिक मिजाज था दामाद, बेटी रहती थी परेशान
हत्या के बारे में गिरफ्तार सास ने बताया कि उसका दामाद दिलफेंक आशिक मिजाज का था। उसका कई महिलाओं से अवैध संबंध था, जिससे बेटी काफी दिनों से परेशान थी। तंग आकर गुरुवार रात 11 बजे सो रहे शहनवाज की लोढ़ी से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सास शबनम ने बताया, चार दिन पहले ही भागलपुर के बरहपुरा में एक जमीन की रजिस्ट्री के लिए सभी गए थे। शहनवाज के साथ सास मुंगेर लौट गई थी। बेटी सना की अनुपस्थिति में उसने दामाद की हत्या कर दी।

आठ साल पहले भागलपुर में हुई थी शादी
मो. शहनवाज आलम की शादी 8 साल पहले भागलपुर के इशाकचक स्थित बरहपुरा में रहने वाली बीवी शबनम की बेटी सना जमशेद से हुई थी। शहनवाज मुंगेर में अपनी सास और पत्नी के साथ रह रहा था। दो दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। सास मुंगेर में ही थी। गुरुवार रात सो रहे शहनवाज की सास शबनम ने लोढ़ी से कूचकर हत्या की। फिर शव को घसीटकर दरवाजे के बाहर फेंक दिया। घर में पसरे खून को साफ किया। सास की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना चादर और लोढ़ी मौके से बरामद किया है। एसपी लिपि सिंह ने बताया कि सास पर सख्ती की तो उसने हत्या कबूल ली। 

Share this article
click me!