मां ने पहले मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या, फिर फंदे से लटक कर दे दी अपनी जान

मां-बेटे को रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के किशनगंज जिले से सामने आया है। जहां मां ने अपने 2.5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फंदे से लटककर अपनी जान भी दे दी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 7:23 AM IST

किशनगंज। मां को ममता की मुरत और धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता है। लेकिन मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के किशनगंज के सामने आया है। जहां मां ने अपने 2.5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी महिला के सास ने सबसे पहले ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना किशनगंज के दिघलबैंक के खान मंगुरा गांव की है। 

पंजाब में काम करता है पति, सास के साथ थी मृतका 
मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है और फिलहाल छह महीने से वहीं पर है। अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। मरने वाले की पहचना कुरेस आलम की पत्नी अशरफी बेगम (22 ‌वर्ष) और बेटा आफताब आलम (2.5 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना पर सास भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कुरेस हर माह पंजाब से यहां पर पैसा भेजता था और उसी से सभी का गुजारा चलता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगा क्लू
सास और बहू कभी-कभी खेतों में कुछ काम भी करती थी। दोनों के बीच आपसी संबंध भी ठीकठाक ही थे। घटना के संबंध में किसी ने थाने में कोई भी आवेदन नहीं दिया है। पांच वर्ष पूर्व कुरेस आलम की शादी अशरफी बेगम से हुई थी। ढाई साल के बाद दोनों के घर में एक पुत्र ने जन्म लिया था।

अशरफी बेगम का मायका बहादुरगंज थाना क्षेत्र के महेशबथना गांव में है। थाना प्रभारी आरिज रहकाम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता