नाबालिग का गैंगरेप कर बनाया वीडियो, Viral करने की धमकी देकर बुला रहे थे दरिंदे, नहीं आई तो...

Published : Apr 10, 2020, 01:18 PM IST
नाबालिग का गैंगरेप कर बनाया वीडियो, Viral करने की धमकी देकर बुला रहे थे दरिंदे, नहीं आई तो...

सार

मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जहां खेत में घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया गया। दरिंदों ने रेप का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को फिर से बुला रहे थे।   

सीतामढ़ी। माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरिंदों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के जिले के बेला थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने का मामला आया है। पीड़िता के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर बताया कि क्षेत्र के ही तीन लड़कों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

15 मार्च को घास काटने के खेत में गई थी पीड़िता
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना 15 मार्च को उस समय घटित हुई, जब वह खेत में घास काटने गई थी। पीड़िता के अनुसार सरेह में अकेली पाकर थाना क्षेत्र के सलमान अंसारी, समीउल्लाह अंसारी और ताहिम नदाफ ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही रेप का वीडियो भी बनाया। जिसके बाद तीनों आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को फिर से बुला रहे थे। पीड़िता के इंकार करने पर तीनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल भी कर दिया। 

तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तारः थानाध्यक्ष
आरोपियों की ओर से लगातार दबाव बनाने से तंग आकर पीड़िता के परिजन ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी जल्द कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वीडियो में सत्यता पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में बेला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामल में पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। इसमें संलिप्त जो भी होगा किसी भी स्थिति में उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लाल गमछा-ब्लू चश्मा और गोल्डन कुर्ता में होली मनाने पहुंचे चिराग पासवान, किसने लगाया पहला रंग?
Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल