दहेज की भेंट चढ़ी एक और लड़की, शादी के 11 दिन बाद भी ससुरालवालों ने कर दी हत्या

Published : Jan 09, 2020, 03:18 PM IST
दहेज की भेंट चढ़ी एक और लड़की, शादी के 11 दिन बाद भी ससुरालवालों ने कर दी हत्या

सार

दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए भले ही कई कड़े कानून बन गए हो लेकिन समाज अब भी बेखौफ हो दहेज के लिए बेटियों को जला रहा है। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया है।    

समस्तीपुर। दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए भले ही कई कड़े कानून बन गए हो लेकिन समाज अब भी बेखौफ हो दहेज के लिए बेटियों को जला रहा है। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया है।  जहां नवविवाहिता की हत्या के बाद ससुरालवालों ने शव को जला दिया। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ की है। बताया जाता है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए लड़की की फांसी लगा कर हत्या कर दी।  

28 दिसंबर को हुई थी शादी
घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है। भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास से शव के कुछ भाग को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव निवासी सुरेश राय ने अपनी बेटी नीतू कुमारी की शादी 28 दिसंबर को भगवानपुर देसुआ निवासी निर्धन राय के बेटे कमलेश राय से की थी। शादी के 11 दिन बाद भी नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

हैसियत के हिसाब से दिया था सामान
घटना के बारे में मृतका के पिता सुरेश राय ने बताया कि अपनी हैसियत के हिसाब से नीतू की शादी की थी। शादी में जो बन सका वो सामान भी दिया। लेकिन उसके बाद ससुराल वालों की ओर सामान और पैसे की मांग की जा रही थी। जिसके लिए वे लोग नीतू को प्रताड़ित किया करते थे। आठ जनवरी की रात उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद जब हम लोग देसुआ पहुंचे तो बेटी के ससुराल वाले घर में नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने बताया तो स्टेशन के पास एक शव को जलता देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म