बिहार से अनोखी खबर: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़...फिर जो हुआ वो जान हर कोई रोया

बिहार के नवादा जिले में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, यह खबर लगते ही बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ उमड़ने लगी। लेकिन कुछ देर बाद ही चारों नवजातों की मौत हो गई। चार बच्चों में से तीन लड़कियां और एक लड़का था।

 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2022 10:15 AM IST / Updated: Jul 24 2022, 05:21 PM IST

नवादा. बिहार के नवादा जिले से अनोखी खबर सामने आई है। यहां के अस्पताल में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ चार बचों को जन्म दिया है। खबर मिलते ही अस्पताल में उन बच्चों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मी ने लोगों को समझा-बुझा वहां से हटाया। 

जन्म के तुरंत बाद हो गई नवजात की मौत
दुख की बात यह है कि जन्म के तुरंत बाद चारों बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चों में से तीन लड़कियां और एक लड़का था। नवजात के मौत की खबर से परिवार वालों में मायूसी छा गयी है। हालांकि मां पूरी तरह से स्वस्थ है। 

Latest Videos

डॉक्टरों की वजह से सफल रहा था डिलीवरी
बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दत्तरौल गांव निवासी मो कुदरुश की पत्नी शानू प्रवीण नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक एमबीबीएस डॉ मधु सिन्हा की क्लीनिक में प्रसव के लिए भर्ती हुई, जहां अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे हैं। डॉ मधु सिन्हा ने पूरी तत्परता दिखाते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल दिया। हालांकि जन्म के बाद चारों बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन मां पूरी तरह से सुरक्षित है।

डॉक्टर बोले- केस सिजेरियन का था, लेकिन नॉर्मल डिलवरी कर मां को बचाया
वही डॉ मधु सिन्हा ने बताया कि प्रसूति महिला इमरजेंसी हालात में मेरे पास पहुंची थी। उस दौरान वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि यह केस सिजेरियन सेक्शन का था, लेकिन नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को बाहर निकाल दिया गया और प्रसूति महिला को बचा लिया गया। डिलीवरी के दौरान कुछ परेशानी हुई लेकिन मेडिकल ट्रीटमेंट से वह ठीक हो गई।

यह भी पढ़ें-बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts