बिहार में दरिंदगी...दलित युवक को जानवरों की तरह पीटा, तोड़ दीं कई हड्डियां...वो चीख भी नहीं पा रहा था

 बिहार में एक बार फिर दबगों के अत्याचार का मामला सामने आया है। जहां बक्सर जिले में दबंग ने एक दलित युवक को इतना पीटा की वाह अधमरा हो गया। इतनी बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 10, 2022 10:40 AM IST

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले के बाली गांव में एक बदमाश की दरिंदगी सामने आई है। जानकारी के अनुसार जुए के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाश ने युवक को इतना पीटा की वाह अधमरा हो गया। इतनी बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने उसके 3 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी की तलाश जारी है।

जमकर पिटाई के बाद उसके पैसे भी छीन लिए
मामला जिले के बाली गांव का है। यहां जुआ के लिए पैसे ना देने पर पर 3 दोस्तों ने मिलकर महादलित युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों में से एक ने उसके जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। घटना शुक्रवार देर शाम की है। वहीं, वारदात का वीडियो अब सामने आया है।पीड़ित की शिकायत पर नामजद FIR किया गया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 

Latest Videos

पीड़ित दलित ने बताई पूरी बात
पीड़ित भुअर राम ने पुलिस को बताया है कि 3 लोग दरोगा पासवान, लोरिक पासवान और पगल पासवान ने मिलकर उसे गली में घेर लिया। साथ ही जुआ खेलने के लिए उससे रुपए की मांग करने लगे। नहीं देने पर तीनों उसे पीटने लगे। फिर दरोगा पासवान ने उसे लात घूसे से मारते हुए दीवार पर पटक दिया। पिटाई के बाद उसके जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए।

पीड़ित को गंभीर चोट, कई जगहों की हड्डी टूटी
पीड़ित की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उसके पति को तीन लोगों ने पीटा है। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। कई हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि नावानगर सीएचसी से पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया है।

तीन लोगो पर निर्दयता से पिटाई का मामला दर्ज
सोनवर्षा OP अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक के साथ 3 लोग पर निर्दयता पूर्वक पिटाई करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी नामजद फरार हैं।

यह भी पढ़ें-इकरा से ‘इशिका’ बनी ये मुस्लिम लड़की, मांग भरी-7 फेरे भी लिए, इश्क में माता-पिता और धर्म तक छोड़ दिया

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024