बिहार के 9 और मरीजों ने कोरोना को दी मात, पिछले 24 घंटों में नहीं मिला कोई नया पॉजिटिव केस

Published : Apr 13, 2020, 02:12 PM IST
बिहार के 9 और मरीजों ने कोरोना को दी मात, पिछले 24 घंटों में नहीं मिला कोई नया पॉजिटिव केस

सार

कोरोना से जारी जंग बिहार ने रविवार को बड़ी जीत हासिल की। रविवार को राज्य में कोरोना के 9 मरीजों ने इस महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। साथ ही बीते 24 घंटों में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला।   

पटना। रविवार को बिहार के 9 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने इन्हें फिलहाल 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। इन 9 मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसके साथ ही रविवार को राज्य के लिए राहत की एक और खबर यह रही कि बीते 24 घंटों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला। राज्य में इस समय कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 64 है। जिसमें में 26 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। एक की मौत हुई है। शेष 37 मरीजों का राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना को दी मात
रविवार को फिट होकर घर लौटने वाले मरीजों में चार पटना के एनएमसीएच में भर्ती थे। दो गोपालगंज, एक-एक भागलपुर, गया और सीवान से डिस्चार्ज किए गए। भागलपुर से डिस्चार्ज किए गए मरीज विजय केजरीवाल 65 वर्षीय हैं। जो राज्य में कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले सबसे बुजुर्ग मरीज कहे जा रहे हैं। बता दें कि विजय केजरीवाल 18 मार्च को ब्रिटेन से वापस आए थे। यहां आने के बाद 4 अप्रैल को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से विजय केजरीवाल का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा था। भागलपुर मेडिकल कॉलेज से अबतक कोरोना के सात मरीज फिट होकर घर लौट चुके हैं। 

मायागंज से सात मरीज फिट होकर लौटे घर
विजय केजरीवाल के डिस्चार्ज होने के समय भागलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, नर्स और अन्य चिकित्साकर्मियों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। बता दें कि मायागंज से मुंगेर के तीन, सहरसा के दो और बेगूसराय के एक मरीज फिट होकर घर लौट चुके हैं। दूसरी ओर राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या में अभी भी सीवान सबसे ऊपर है। सीवान में कोरोना के अबतक 29 मरीज मिल चुके हैं।

इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंगेर और बेगूसराय सात-सात मरीजों के साथ है। तीसरे नंबर पर पटना और गया 5-5 मरीजों के साथ जबकि चौथे नंबर पर नवादा और गोपालगंज 3-3 मरीजों के साथ है। इसके अलावा नालंदा में 2, लखीसराय और भागलपुर में 1-1 मरीज मिले थे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल