बिहार में मंत्रियों का नाम फाइनल! जानिए किसके कितने विधायक बनेंगे मंत्री, कांग्रेस को कितना फायदा


बिहार में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। अब खबर सामने आई है कि  बिहार कैबिनेट का विस्तार 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के बाद होगा। इसकी जानकारी खुद सीएम नीतीश कुमार ने दी है।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 1:48 PM IST

पटना. बिहार में दो दिनों के सियासी उलटफेर के बाद महागठबंधन की सरकार बन गई। नीतीश कुमार एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री बने, वहीं लालू के बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बनाए गए। अब आगे मंत्रीमंडल के लिए माथापच्ची हो रही है। राजनीतिक एक्सपर्ट अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्रीमंडल के लिए मंत्रियों का नाम लगभग फाइनल हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। 

कांग्रेस को भी मिल सकता है तीन या चार पद
सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार बिहार सरकार में 16 से 18 मंत्री राजद के होंगे जबकि कांग्रेस को 3 या 4 पद मिल सकता है। कांग्रेस कोटे से मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और राजेश कुमार राम को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम पिछली सरकार की तरह ही इस सरकार ने भी एक सीट लेने में सफल होगी। वहीं नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी फिर से मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। 

Latest Videos

आरजेडी कोटे से संभावित मंत्री
आरजेडी कोटे से तेजप्रताप यादव, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, आलोक कुमार मेहता, अवध बिहारी चौधरी, ललित यादव, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, अनिल सहनी, चन्द्रशेखर, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, समीर महासेठ, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, सुनील सिंह और केदार सिंह मैं कोई एक, बच्चा पांडेय और राहुल तिवारी में कोई एक, कार्तिक सिंह और सौरभ कुमार में कोई एक को मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। 

जेडीयू से इन्हें मिल सकता है मौका
वहीं जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान, अशोक चौधरी को मंत्री बनाया जाएगा।

नीतीश कुमार को समर्थन देने के बाद तेजस्वी का बड़ा आरोप- गठबंधन वाली पार्टी को खत्म कर देती है BJP

जेपी के चेलों की फिर एकसाथ आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, यूं ही नीतीश-लालू की पार्टी की नहीं बढ़ी नजदीकियां

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर