बिहार में उपचुनाव की दो सीटों के लिए आज से नामांकन, दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Published : Oct 07, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : Oct 07, 2022, 11:10 AM IST
बिहार में उपचुनाव की दो सीटों के लिए आज से नामांकन, दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा

सार

बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार से अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ चुनाव लड़ने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र भी आज से दाखिल कर सकते हैं।

पटना(Bihar). बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार से अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ चुनाव लड़ने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र भी आज से दाखिल कर सकते हैं। गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए उप चुनाव के लिए प्रत्याशी 14 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को स्क्रूटनी की तिथि निर्धारित की गई है। 17 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। तीन नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होना है। वहीं, छह नवंबर को मतगणना होगी। 

गौरतलब है कि गोपालगंज  सीट पर 2020 में भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सहकारिता विभाग के मंत्री का पद भी सौंपा गया। लेकिन, मंत्री बनने के बाद तेजी से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। वहां लंबे समय तक उनका इलाज हुआ, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। गोपालगंज सीट सुभाष सिंह के निधन के बाद से खाली हैं। वहीं दूसरी तरफ, मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीते थे। लेकिन अवैध तरीके से  एके-47 रखने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। इस वजह से उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इसके बाद से मोकामा सीट भी खाली है। अब इन्हीं दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। 

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 
राजद और भाजपा के कब्जे वाली इन दो सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजद और भाजपा दोनों  सीटों पर अपने पुराने विजयी विधायकों की पत्नियों को टिकट देकर सहानुभूति वोटों को अपने पाले में करने का दांव खेल सकती है । राजद मोकामा सीट पर अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम सिंह को, तो भाजपा गोपालगंज सीट पर सुबाष सिंह की पत्‍नी को टिकट दे सकती है। हांलाकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। टिकट की चाह में कई नेता विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की परिक्रमा में लगे हुए हैं। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद