कभी जिसके नाम का पटना में था खौफ, गोली मारकर हुई उस शख्स की हत्या; राजधानी में सनसनी

पटना और टाल इलाके में अपराधियों की आपसी रंजिश बहुत गहरी है। कई खुंखार वारदातों को अंजाम देकर मंझला बीघा गांव का कुख्यात विजय यादव उर्फ बहरा यादव ने इस क्षेत्र में अपनी तुती बना ली थी। बीते शनिवार को घर के बाहर विजय की गोली मार कर हत्या कर दी गई।   
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2020 6:23 AM IST

पटना। बिहार में आपराधिक गिरोहों के बीच अदावत की कई कहानियां है। इस अदावत ने कितनों को मौत की नींद सुला दी। अपराध की इस दुनिया में लोगों में कायम खौफ से बादशाह का फैसला होता है। जिस कुख्यात का खौफ जितना ज्यादा होता है, उसे उतना ही बड़ा बदमाश कहा जाता है। पटना और टाल इलाके से ऐसे कई बदमाश समय-समय पर निकले। मौजूदा समय में इस इलाके के विजय यादव उर्फ बहरा यादव का खौफ था। जिस बहरा के खौफ से पटना सहित टाल इलाके के लोग खौफ के साये में रहा करते थे, उसे बीते शनिवार की रात घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई।    

पंडारक थाना क्षेत्र के मंझला बीघा गांव की घटना
मामला पंडारक थाना क्षेत्र के मंझला बीघा गांव की है। इस गांव के कुख्यात विजय यादव उर्फ बहरा यादव की बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बहरा अपने घर के बाहर एक बथान में अकेले था। तभी दो बाइक पर सवार पांच-छह बदमाश पहुंचे और बहरा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। कुछ देर बाद जब माहौल शांत हुआ तब अपने घरों से निकलकर देखा तब खून से लथपथ बहरा का शव एक बथानी में पड़ा हुआ था। 

Latest Videos

दो बाइक पर पांच-छह बदमाश पहुंचे
इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पंडारक पुलिस को दी, जिसके बाद पंडारक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रमन प्रकाश वशिष्ठ ने बताया बहरा गांव के ही एक व्यक्ति के बथान में बैठा था। जिस बथान पर बहरा बैठा हुआ था, उसे उसने कब्जा किया हुआ था। देर शाम करीब आठ बजे के आसपास दो बाइक पर सवार पांच-छह अपराधी पहुंचे और उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बहरा को बदमाशों ने तीन-चार गोलियां सिर में मारी हैं। घटना के वक्त बहरा बथान में अकेला ही था।

विजय पर हत्या-आर्म्स एक्ट के 5 केस थे दर्ज 
थानाध्यक्ष रमन प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि मृतक पर हत्या तथा आर्म्स एक्ट के पांच केस दर्ज थे। वहीं हत्या के एक मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट चुका था। मौखिक रूप से परिजनों के बताए सूत्रों के आधार पर पुलिस छापेमारी में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच-छह खोखे भी बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से दक्षिण दिशा की तरफ भाग निकले। विजय यादव की मौत के बाद इलाके में अजीब सन्नाटा छा गया है। कुछ लोगों का कहना है कि इसके बाद गैंगवार की लड़ाई और तेज होगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों