दरवाजे पर चाय पी रहे पैक्स अध्यक्ष पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, मौत के बाद इलाके में तनाव

Published : Jan 02, 2020, 02:48 PM IST
दरवाजे पर चाय पी रहे पैक्स अध्यक्ष पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, मौत के बाद इलाके में तनाव

सार

बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों का ताडंव थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेसी नेता राकेश यादव की हत्या के बाद अब पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।   

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में कांग्रेसी नेता राकेश यादव की गोली मारने की हत्या की जांच अभी चल ही रही थी कि बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की घटना को अंजाम दिया। जिले के महुआ थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मनीष अपने दरवाजे पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मनीष को गोली लगकर गिरते देखते ही अपराधी फरार हो गए। 

विशन परसी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष थे मनीष
जख्मी हालत में मनीष को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए हाजीपुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष की हत्या की वजह राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। बता दें कि हालिया संपन्न हुए पैक्स चुनाव में मनीष सिंह महुआ के विशन परसी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे। वो कन्हौली मोड़ स्थित अपने आवास पर चाय पी रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर गोलियां बरसाई। मनीष की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पहले भी हो चुका था मनीष पर हमला
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि राजनीतिक रंजिश में पहले भी मनीष सिंह पर हमला किया गया था। जिसके बाद मनीष सिंह ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी। लेकिन मनीष को सुरक्षा नहीं मिली और राजनीतिक रंजिश में एक साजिश के तहत मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मनीष के आवास पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मनीष सिंह लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे। इसके अलवा को अपने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भी थे। लोगों ने बताया कि मनीष राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के निशाने पर थे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Love Story: 60 की महिला और 35 का प्रेमी, एक 'रॉन्ग नंबर' से शुरू हुई इश्क की कहानी
Patna Weather Today: पटना में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड, जानिए 14 जनवरी को कितना गिरेगा तापमान