बिहार में बड़ा हादसा: नाव पर हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत-शव के उड़ गए चीथड़े

बिहार से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां पटना के नजदीक सोन नदी में एक नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग लगने से 5 मजदूर जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि यह नाव बालू के अवैध खनन में इस्‍तेमाल हो रही थी।

Arvind Raghuwanshi | Published : Aug 6, 2022 8:50 AM IST / Updated: Aug 06 2022, 02:54 PM IST

पटना (बिहार). पटना के दानापुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। दानापुर के पास मनेर स्थित रामपुर घाट में नाव पर सिलेंडर विस्फोट होने से अवैध बालू खनन में लगे 5 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ है, जिसमें पांच में अपनी जान गवां दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह विस्फोट अवैध बालू लदे नाव पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृतकों की संख्या स्पष्ट हो पाएगा। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

खाना बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार रामपुर बालू घाट पर अवैध रुप से बालू का उठाव होता है। नावों पर मजदूरों का रहने का भी इंतेजाम रहता है। जबकि नाव पर ही मजदूर खाना भी बनाते हैं। शनिवार सुबह भी नाव पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें उसपर सवार मजदूर जिंदा जल गए। पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह पूरा स्पष्ट हो पाएगा कि नाव पर कितने मजदूर मौजूद थे। घटना के बाद से दूसरे नाव पर अवैध खनन कर रहे मजदूर सहमे हुए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी है। 

Latest Videos

अवैध खनन का चलता है खेल
मनेर स्थित रामपुर घाट अवैध बालू खनन का खेल चलता है। बड़े-बड़े नामों पर बालू माफिया बालू का खनन करवाते हैं। स्थानीय मजदुरों को इसमें लगाया जाता है। मजदूर नाव पर ही रहकर दिन रात बालू का खनन करते है। नाव पर ही खाना भी बनाया जाता है। कई बार पहले भी हादसे हुए। लेकिम नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की यह पहली घटना है। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर गंगा और सोन नदी का मिलन होता है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में फिर एक संत ने की आत्महत्या: शव 26 घंटे तक पेड़ से लटका रहा, सुसाइड नोट में विधायक का नाम
 

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो