मां से बोला-इकलौता बेटा-मैं लड़की बनना चाहता हूं, मेरा जेंडर चेंज करा दो...रिपोर्ट देख घरवाले हैरान

पटना से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक 19 साल का इकलौता बेटा अपने परिवार के सामने लड़की बनने की जिद कर रहा है। वह अपना जेंडर बदलवाना चाहता है। जबकि शारीरिक बनावट न तो लड़कियों जैसी है और न ही हार्मोंस...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2022 8:27 AM IST


पटना (बिहार). सोचिए अगर कोई लड़का अपने माता-पिता से अचानक अपना जेंडर बदलने और लड़की बनने की जिद करे तो उनके दिल पर क्या बीतेगी। बिहार की राजधानी पटना से ठीक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। जहां  तीन बहनों के इकलौते भाई ने जेंडर बदलने की जिद ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए हैं। वह अपने परिवार के सामने लड़की बनने की जिद लेकर बैठ गया है। बार एक ही बात कहता है कि वो अब लड़की बनकर बाकी की जिंदगी जिएगा।

शारीरिक बनावट न तो लड़कियों जैसी है और न ही हार्मोंस...फिर भी जिद
दरअसल, बेटे की जिद के आगे मजबूर होकर परिजनों ने उसकी दिल्ली जाकर जांच करवाई। तो मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है कि उसके शारिरिक बनावट लड़की की तरह है और ना ही उसमें लड़िकयों की तरह के कोई हार्मोंस हैं। वो इस मेडिकल रिपोर्ट को भी मानने को तैयार नहीं है। फिर भी वह अपने परिवार के सामने लड़की बनने की जिद कर रहा है। परेशान होकर परिजनों ने अब 
उसकी काउंसिलिंग करानी शुरू कर दी है।

एक दिन मां से कहा-मैं लड़का नहीं लड़की हूं...
बता दें कि लड़का होकर भी लड़की बनन की जिद करने वाला लड़का ये 19 साल का है। जो पटना के एक कॉलेज में मेडिकल स्टूडेंट है। एक दिन उसने अचानक अपनी मां से जाकर कहा-वह अपना जेंडर बदलवाकर लड़की बनना चाहता था। इसिलए आप मेरी जेंडर चेंज करवाने में मदद की कीजिए। बेटे की यह बात सुनते ही मां के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसको काफी समझाया लेकिन वो अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। जब घर के अन्य परिजनों को यह बात पता चली तो उनकी नींद ही उड़ गई।

बचपन में लड़कियों की फ्राक पहनता और लगाता था बिंदी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के की मां ने कहा-हमें तीन बेटियां थीं, काफी मिन्नतें की जब कहीं जाकर यह एक बेटा पैदा हुआ। लेकिन अब वह भी लड़की करने की जिद कर बैठा है। उसे प्यार से समझाया गया-डांटा गया, लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वो लड़कियों के बीच रहना  पसंद करता था। इतना ही नहीं जब वो छोटा था तो उसे बेटियों की फ्राक पहनना और उनकी बिंदी लगाता था।  जब वो छोटा था इसलिए हमने उसकी इन आदतों पर ध्यान नहीं दिया। हमने सोचा छोटा है उसे जो शौक करना है वो करने दो। लेकिन उम्र बढ़ती गई और अब वो लड़की ही बनने की जिद कर रहा है।

Share this article
click me!