बिहार में JP नड्डा के स्वागत के दौरान मंच पर भिड़े बीजेपी के नेता, जमकर हुई मारपीट, संडे को पहुंच रहे गृहमंत्री

Published : Jul 30, 2022, 04:12 PM IST
बिहार में JP नड्डा के स्वागत के दौरान मंच पर भिड़े बीजेपी के नेता, जमकर हुई मारपीट, संडे को पहुंच रहे गृहमंत्री

सार

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जे पी नड्डा शनिवार के दिन पटना शहर पहुंचे जहां उनके स्वागत में खड़े कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए जमकर चले लात घूंसे। दो दिन के विजिट के लिए आए है बिहार। 

पटना (बिहार). राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर शनिवार को पटना पहुंचे वहीं जेपी नड्डा के स्वागत समारोह के लिए बनाए गए मंच को लेकर दानापुर पूर्व विधायिका और बीजेपी नेता जीवन कुमार के कार्यकर्ता आपस में भिड़े गए। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ एयरपोर्ट पर दिखने लगी। वहीं जेपी नड्डा के स्वागत समारोह के लिए बनाए गए मंच को लेकर दानापुर पूर्व विधायिका और बीजेपी नेता जीवन कुमार के कार्यकर्ता आपस में भिड़े गए और दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। हालांकि बाद में ये मामला शांत करा दिया गया। 

दो दिवसीय दौरे पर है जेपी नड्‌डा, कल आऐंगे गृह मंत्री
यह पहली  बार होगा कि जब बिहार में बीजेपी की यह बैठक हो रही हो। जेपी नड्डा का यह दो दिवसीय दौरा है। कल यानी रविवार को गृह मंत्री अमित शाह को भी आना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए देश भर के 700 से भी अधिक प्रतिनिधि आ रहे हैं। इसके अलावा बैठक का हिस्सा बनने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंच गए है। बैठक पटना के ज्ञान भवन में होगी।
 
अमित शाह और नड्डा से नहीं मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को एकांत कर रखा है। दोनों नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात नहीं होने के संबंध में जब उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीमार हैं। हम सब जानते हैं कि कोरोना संक्रमण से वो पीड़ित हैं। ऐसे में उनका किसी से मिलना कैसे संभव है। तारकिशोर ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार सही से चल रही है। गठबंधन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। 

विजय चौधरी ने जतायी उम्मीद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम नीतीश की मुलाक़ात को लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोरोना हो गया है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है। ऐसे में उनकी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाक़ात संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अगर वे स्वस्थ हो जाते हैं तो जेपी नड्डा और अमित शाह से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़े- भाजपा की मीटिंग में शामिल होने पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा, भव्य रोड शो में हुए शामिल

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद