बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, गोपालगंज सदर से लगातार 4 बार जीते थे चुनाव

Published : Aug 16, 2022, 09:15 AM IST
बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन,  गोपालगंज सदर से लगातार 4 बार जीते थे चुनाव

सार

सुभाष सिंह के निधन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुभाष सिंह ने 1990 में अपनी राजनीति शुरू की थी। वो बीजेपी के टिकट से लगातार 4 बार गोपालगंज सदर से विधायक थे। 

पटना. बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी संबंधित बीमारी थी। सुभाष सिंह बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट से विधायक थे। वो लगातार 4 बार इस सीट से विधायक रहे हैं। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हो गया था जिसके बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। 

डिप्टी सीएम ने जताया शोक
सुभाष सिंह के निधन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

 

नीतीश कैबिनेट में थे मंत्री
सुभाष सिंह, नीतीश कुमार की कैबिनेट में सहकारिता मंत्री थे। सुभाष सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की थी। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में कई काम किए थे। जिसके बाद उन्हें बीजेपी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव का टिकट गोपालगंज सदर से दिया था। 2005 के बाद से वो लगातार इस सीट से चुनाव जीत रहे थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। 

विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर
सुभाष सिंह का निधन दिल्ली में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिक शरीर आज विशेष विमान से दिल्ली से गोपालगंज लाया जाएगा। सुभाष सिंह से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें-  बिहार का गर्व करने वाला VIDEO: शहीद बेटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने युवाओं की हथेलियों पर चलकर पहुंची मां

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा