बिहार के इस जिले में मची बकरियों की लूट, तमाशा देख हर कोई था हैरान, जानें मामला

Published : Sep 21, 2022, 09:41 AM IST
बिहार के इस जिले में मची बकरियों की लूट, तमाशा देख हर कोई था हैरान, जानें मामला

सार

बिहार की सड़क पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक ट्रक से बकरी लूट का मामला मंगलवार की शाम बिहार के अरवल जिले का बताया जा रहा है। जिसमें ट्रक पर चढ़ लोग बकरियां लूटते दिख रहे हैं।

पटना. बिहार की सड़क पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक ट्रक से बकरी लूट का मामला मंगलवार की शाम बिहार के अरवल जिले का बताया जा रहा है। जिसमें ट्रक पर चढ़ लोग बकरियां लूटते दिख रहे हैं। ट्रक से करीब 300 बकरियां लोगों ने लूट ली। यह सिलसिला जारी ही था कि ट्रक का चालक किसी तरह ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। मामले अरविल जिले के  सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद के पास मुख्य सड़क का है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तमाशा खत्म हो चुका था। लोग बकरियां लूट कर भाग चुके थे तो चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। 

बकरियों को आजाद कराने के लिए रोका था ट्रक
बताया जा रहा है कि ट्रक पर बकरियों को लादकर चालक पटना से कोलकाता जा रहा था। ट्रक पर करीब तीन हजार बकरियां लदी थी। कुछ बकरे भी थे। अरवल के उमैराबाद के पास कुछ लोगों ने ट्रक पर इतनी संख्या में बकरियां देख ट्रक को रोका। ट्रक से बकरियों को आजाद करने के लिए कहा। इसी बीच लोगों ने करीब पांच बकरों को आजाद कर दिया। फिर क्या था इसके बाद लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। जिसके बाद लोग बकरियां लूटने लगे। कोई बाइक पर तो कई पैदल ही बकरी को लेकर भागा। इसकी तस्वीर भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बकरी लूट को लेकर रहा अफरा-तफरी का माहौल
बकरी लूट के दौरान बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बकरी लूटने के लिए लोगों की होड़ लग गई। लोग ट्रक पर चढ़ बकरी ले जाने लगे। सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण सड़क जाम हो गई। किसी तरह ट्रक लेकर चालक औरंगाबाद की ओर भागने में सफल रहा। चालक द्वारा बताया गया कि ट्रक से करीब 300 बकरियां लूट ली गई। इधर, इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें-  बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सरकारी अस्पतालों में करीब 8 हजार पदों पर दी मंजूरी

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म