DGP के नाम पर चला रहा था फर्जी ट्विटर अकाउंट, पकड़ में आया शातिर तो सामने आई ये कहानी

बिहार के डीपीजी गुप्तेश्वर पांडे त्वरित एक्शन और अपने काम के लिए खासे चर्चित हैं। कई बार वो सादे लिबास में थाना व पुलिस लाइन का जायजा लेने निकल चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। इस बीच बिहार पुलिस ने राज्य के एक नकली डीजीपी को गिरफ्तार किया है। 

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2020 9:21 AM IST

समस्तीपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से कई अकाउंट बने पड़े हैं। कुछ तो प्रशासनिक पदों के नाम से बने हैं और इससे जिस तरह की सूचनाएं साझा की जाती हैं लोग पता भी नहीं लगा पाते कि वो अकाउंट असली है या नकली। बिहार में पुलिस के आला अफसर के नाम पर बना एक ऐसा ही अकाउंट सामने आया है। 

समस्तीपुर जिले से डीजीपी के नाम पर एक फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Latest Videos

डीजीपी के नाम पर चला रहा फर्जी ट्विटर अकाउंट
दरअसल, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर युवक बिहार पुलिस के डीजीपी और समस्तीपुर जिले के डीएम के नाम पर फर्जी ट्विटर अकांउट बनाकर संचालित कर रहा था। लोग ट्विटर अकाउंट को डीजीपी व डीएम का असली अकाउंट मानकर उसे फॉलो भी कर रहे थे। इस बीच वो जो भी पोस्ट करता उसे खूब लाइक, कमेंट और रीट्विट मिल रहा था। लोग इस फर्जी ट्विटर अकाउंट के जरिए दी जा रही सूचना पर भरोसा भी कर रहे थे। इस बीच युवक की कारस्तानी पर सीआईडी की नजर पड़ी। उसे पकड़ने के लिए जांच की जा रही थी। 

दलसिंहसराय के पतैली गांव से गिरफ्तार
सीआईडी ने युवक का लोकेशन पता कर समस्तीपुर के एसपी को सूचित किया था। जिसके बाद समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पतैली गांव में छापेमारी कर शातिर युवक को गिरफ्तार किया। डीजीपी व डीएम का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने वाले युवक की पहचान पतैली के उपेंद्र महतो के 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद मोबाइल में दोनों अधिकारियों का फर्जी ट्विटर अकाउंट भी मिला है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल