लॉकडाउन में राशन लेने के लिए घर से बाहर निकले थे BJP नेता, पुलिस ने पकड़कर कर दी पिटाई

Published : Apr 12, 2020, 07:06 PM IST
लॉकडाउन में राशन लेने के लिए घर से बाहर निकले थे BJP नेता, पुलिस ने पकड़कर कर दी पिटाई

सार

लॉकडाउन के बावजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी राशन का सामान लाने घर से निकले थे। बस फिर क्या पुलिस ने धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस की यह गलती मानी जा सकती है कि जब कोई राशन लाने के लिए घर से निकला है तो उसे छूट देनी चाहिए। 

पटना. भारत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पहले से ज्यादा सतर्क और चौकस दिख रहा है। पुलिस लोगों से बार बार अपील कर रही है कि लोग घर में ही रहें। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस इन लोगों की पिटाई करने में भी संकोच नहीं कर रही है।

राशन लेने के लिए निकले थे घर से बाहर

पटना में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां लॉकडाउन के बावजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी राशन का सामान लाने घर से निकले थे। बस फिर क्या पुलिस ने धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस की यह गलती मानी जा सकती है कि जब कोई राशन लाने के लिए घर से निकला है तो उसे छूट देनी चाहिए। लेकिन जिस तरह से लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे में पुलिस भी परेशान है और वो अब लोगों से सख्ती से निपट रही है।

पुलिस ने आर ब्लॉक के पास पकड़ कर कर दी पिटाई

बतादें कि बिहार बीजेपी के नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह के साथ यह घटना उस वक्त घटी जब वे अपने घर से राशन लेने निकले थे। यहां आर ब्लॉक के पास पुलिस ने पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। राकेश सिंह ने बताया कि वे कोतवाली थाने के दरोगा से ये कहते रहे कि वह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और केवल जरूरी सामान लेने के लिए घर से निकले हैं । लेकिन इसके बावजूद उनकी पिटाई की गई।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल