लॉकडाउन में ससुराल में फंसा पति, प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी पत्नी, सोते समय करवाया मर्डर

Published : Apr 11, 2020, 05:26 PM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 05:44 PM IST
लॉकडाउन में ससुराल में फंसा पति, प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी पत्नी, सोते समय करवाया मर्डर

सार

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का कहा जाता है। लेकिन कई बार एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के कारण इस रिश्ते की दीवार दरकती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।   

जमुई। जिला पुलिस ने संतोष साव मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। संतोष की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है। एसपी एनामुल हक के निर्देश पर एसडीपीओ राम पुकार सिंह के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने इस मामले का खुलासा किया है। हत्या के इस केस में मृतक संतोष की पत्नी संजू देवी और उसका प्रेमी मुकेश कुमार गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

ससुराल में छत पर सोए अवस्था में रेत दिया था गला
उल्लेखनीय हो कि लॉकडाउन से पहले जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बा गांव स्थित अपने ससुराल आए 32 वर्षीय संतोष साव की हत्या गला रेत कर की गई थी। संतोष सदर थाना क्षेत्र के उझंडी गांव निवासी कृष्णा साव का था। हत्या रात के करीब 12:30 बजे के बाद की गई। युवक अपने ससुराल में छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लाई थी। मामले की पूछताछ के दौरान ही मृतक के ससुरालवालों का बयान संदेहास्पद था। 

हत्या के बारे  में पत्नी ने रची थी झूठी कहानी
घटना के बारे में मृतक की पत्नी संजू देवी ने झूठी कहानी गढ़ते हुए कहा था कि वह खाना खाने के बाद पति के साथ छत पर सोने चली गई थी। रात के करीब 12:30 बजे पति ने पानी मांगा तो वह नीचे अपने कमरे में सोने चली आई। इसके बाद किसी ने छत पर चढ़कर संतोष का गला रेत दिया। घायल अवस्था में संतोष किसी तरह खून से लथपथ नीचे उतरा। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक अरविंद कुमार के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया। 

कॉल डिटेल निकालने से मिला अहम क्लू
हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से सबूतों को इकट्‌ठा किया। उसके बाद मृतक व उसके पत्नी के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाली गई। जिसमें मृतक की पत्नी का प्रेमी मुकेश के साथ बातचीत का खुलासा हुआ। इसके बाद पत्नी ने सारी सच्चाई उजागर की। मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के कारण संतोष बीते 10 दिनों से यहीं रहता था। ऐसे में उसकी पत्नी अपने प्रेमी से नहीं मिल पाती थी। इसी बीच दोनों ने अपने प्रेम संबंध को जिंदा रखने के लिए पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। बता दें कि प्रेमी मुकेश कुमार पंडित को प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!