भाभी से अफेयर रखना देवर का पड़ा महंगा, भाई ने गला दबाकर की हत्या

बीते 29 दिसंबर को पटना के आरएमएस कॉलोनी में रॉबिन कुमार उर्फ बिट्टू की हत्या की गई थी। बिट्टू का शव कोडरमा घाटी में मिला था। 14 दिन बाद पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2020 9:30 AM IST

पटना। भाभी के साथ अफेयर रखने वाले देवर को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। कोडरमा घाटी में मिले शव की जांच में जुटी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। बताया गया कि रॉबिन कुमार उर्फ बिट्टू नामक युवक का उसकी ममेरी भाभी से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी मिलने पर ममेरे भाई ने गला दबा कर बिट्टू की हत्या कर दी। हत्या के बाद बिट्टू के शव को कोडरमा घाटी में फेंक दिया था। बता दें कि 29 दिसंबर को बिट्टू का शव पुलिस ने कोडरमा घाटी से बरामद किया था। घटना के 14 दिनों बाद बिट्टू के हत्या के राज पर पर्दा हटा।

भाभी और उसके घर की नौकरानी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने उक्त भाभी और उसके घर में काम करने नौकरानी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिलाओं पर आरोप है कि पूरी कहानी जानने के बाद भी इन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी। मामले का मुख्य आरोपी और बिट्टू का ममेरा भाई सूरज अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सूरज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस धरपकड़ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज की पत्नी का बिट्टू के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी मिलने पर सूरज ने बिट्टू की हत्या गला दबा कर की। 

Latest Videos

कंकड़बाग थाना के दो मुहल्लों में रहते थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार सूरज का परिवार पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में आरएमएस कॉलोनी में रहता था। जबकि मृतक रॉबिन कुमार का परिवार पास के ही चांदमारी रोड में चित्रगुप्त पथ पर रहता था। रॉबिन और सूरज रिश्ते में भाई थे। लिहाजा रॉबिन का सूरज के घर आना-जाना था। इसी बीच रॉबिन का सूरज की पत्नी के साथ चक्कर चला। दोनों के बीच अफेयर भी हुआ। जिसकी जानकारी मिलने पर सूरज ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts