बिहार में 9 लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत, सज-धज के निकला परिवार खून से सन गया, बड़ा ही भयानक था वो मंजर

Published : Jun 11, 2022, 09:11 AM ISTUpdated : Jun 11, 2022, 06:10 PM IST
बिहार में 9 लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत, सज-धज के निकला परिवार खून से सन गया, बड़ा ही भयानक था वो मंजर

सार

बिहार के पूर्णिया जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार में जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक पानी से भरे गड्डे में जा गिरी। गाड़ी में सावर 9 लोगों की स्पॉट पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है।

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार में जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक पानी से भरे गड्डे में जा गिरी। गाड़ी में सावर 9 लोगों की स्पॉट पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। घटना का पता लगते ही मौके पुलिस पहुंची और शवों को निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कारया गया।

शादी का रिश्ता कर वापस लौट रहा था परिवार
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास हुआ। जहां किशनगंज जिला के नूनिया गांव के रहने वाले सभी लोग रिश्ता करके खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रफ्तार में चल रही गाड़ी से ड्राइवर ने निंयत्रण खोया और कार पानी से भरे ड्डे में जा गिरी।

आधी रात के बाद काल के गाल में समा गए 8 लोग
मामले की जानकारी देते हुए बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात 2:00 से 2:30 के बीच है। पानी से भरे गड्ढे में गिरी गड्ढे में गिर से अब तक 8 लोगों का शव बरामद किया गया है। जबकि दो लोग जिंदा निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी की तेज रफ्तार रही होगी, जिसके चलते मोड़ आने पर चालक कार को संभाल नहीं सका और  अनियंत्रित होने के कारण ये एक्सीडेंट हो गया।

हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को सौंपने के लिए परिजनों को सूचित किया गया है। वहीं कन्जिया के मुखिया समरेंद्र घोष ने बताया कि सभी मृतक किशनगंज जिला के रहने वाले हैं। सभी लोग अपने घर में किसी के शादी का  रिश्ता पक्का करके वापस लौट रहे थे। सभी काफी खुश थे, लेकिन इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली।

मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए देगी बिहार सरकार
पूर्णियां हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जाते हुए मृतकों के परिवार की मदद का ऐलान किया है। सीएम ने कहा-पूर्णिया के कांजिया गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन के तालाब में गिरने से हुई घटना में 9 लोगों की मृत्यु दुःखद। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

हादसे में मारे मृतकों के नाम
1. गंगा प्रसाद यादव
2 कर्ण लाल यादव, 
3. सैंडव लाल यादव
4. अमरचंद यादव
5. माणिक लाल शर्मा
6. रामकृष्ण यादव
7. गुलाबचंद लाल यादव
8. काली चरण यादव 
9. तनवीर आलम 


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम
Bihar DElEd Admit Card 2026 Out: एडमिट कार्ड जारी, यहां है डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट-जरूरी गाइडलाइन