
पटना। बिहार के अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन से आते ही सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा पहुंच गई और वहां से पार्टी के सदस्यता अभियान को शंखनाद किया। नालंदा पहुंची पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार की नई कहानी गढ़ने का वक्त आ गया है। नालंदा से चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत करने वाली सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए प्लुरल्स की योजना बहुत स्पष्ट है। अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान और जमीनी अनुभव की साझेदारी से कृषि, औद्योगिक और नगरीय क्रांति की नई कहानी लिखेंगी।
कृषि उद्यमी को बनाया पार्टी का सदस्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से सदस्या अभियान की शुरुआत करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने नालंदा के कृषि उद्यमी सुमंत कुमार को अपनी प्लुरल्स पार्टी का सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सुमंत जैसे कृषि उद्यमी बिहार के सुनहरे भविष्य की मिसाल बनेंगे। आपके साथ मिलकर हम बिहार की कृषि व्यवस्था का इतिहास और भूगोल बदलेंगे।
8 मार्च को विज्ञापन दे बिहार बताया था खुद को सीएम कैंडिडेट
पुष्पम प्रिया चौधरी ने 8 मार्च को बिहार के अखबारों में करीब एक करोड़ का विज्ञापन देकर सूबे वासियों के सामने खुद को नए राजनैतिक विकल्प के रूप में पेस किया। पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम ने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।