बैंक से घर लौट रही महिला को पहले लिफ्ट देकर बिठाया, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप

Published : Jan 22, 2020, 04:16 PM IST
बैंक से घर लौट रही महिला को पहले लिफ्ट देकर बिठाया, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप

सार

जमुई के सिमुलतला से पैसा निकालकर घर लौट रही एक महिला के साथ बांका के चांदन थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। 

बांका। बैंक से घर लौट रही महिला को लिफ्ट देकर रेप करने का मामला बिहार के बांका जिले से सामने आया है। बताया जाता है कि महिला जमुई के सिमुलतला से बैंक से पैसा निकालकर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच चांदन-सिमुलतला मार्ग में एक बाइक सवार युवक ने महिला के गांव में अपनी बहन होने की बात कर उसे भरोसे में लिया। फिर बाइक से घर तक पहुंचा देने की बात कर युवक ने महिला को अपनी बाइक पर बिठा ली। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद युवक ने बाइक को जंगल की ओर मोड़ दिया। जहां विरोध करने पर महिला को बाइक से गिराकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया और बाद में चांदन थाना क्षेत्र में बाइक से गिराकर फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया
पीड़िता के अनुसार बाइक सवार युवक का नाम रेहान है। बताया जाता है कि बाइक से गिरने के बाद महिला जख्मी स्थिति में सड़क किनारे पड़ी थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे चांदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि महिला ने रेहान नामक युवक पर आरोप लगाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रहे हैं। 

मेडिकल जांच के लिए मायागंज भेजी गई पीड़िता
मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को बुलाकार पूछताछ की। पीड़िता को पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया है। मामले में पीड़िता और उसके परिजनों के द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है। जिसमें रेहान नामक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। चांदन पुलिस इस युवक की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: कहां बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी? दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक IMD का बड़ा अपडेट
IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट