देश के किसी भी हिस्से में फंसे हों बिहार के लोग, अगर लौटना चाहते हैं घर तो यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Published : May 04, 2020, 03:18 PM ISTUpdated : May 04, 2020, 04:25 PM IST
देश के किसी भी हिस्से में फंसे हों बिहार के लोग, अगर लौटना चाहते हैं घर तो यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सार

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के लिए राज्य सरकारों ने पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ऐसे लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ अपने-अपने राज्यों तक पहुंचा रही है।   

पटना। लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे छात्र-छात्राओं, पर्यटकों, कामगारों को वापस अपने-अपने राज्य बुलाने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह बिहार के छात्र-छात्राओं को लेकर राजस्थान के कोटा से एक स्पेशल ट्रेन बरौनी पहुंची। इसके साथ ही एर्नाकुलम में फंसे बिहारी कामगारों को लेकर स्पेशल ट्रेन आ रही है। हालांकि अभी भी बिहार के लाखों लोग विभिन्न कारणों से दूसरे राज्यों में फंसे हैं। ऐसे लोगों के सामने भुखमरी की समस्या हो गई है। 

राज्य आपदा संचालन का नंबर जारी
लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी व पढ़ाई बंद हो जाने के कारण कामगार के साथ-साथ छात्र भी घर लौटना चाहते हैं। ऐसे लोगों को वापस बिहार बुलाने के लिए बिहार सरकार के राज्य आपदा संचालन केंद्र की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204 और 0612-2294205 जारी किए गए हैं। इस नंबर पर फोन कर दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों ने अपने यहां फंसे बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रवासियों को वापस भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। 

दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी यहां करें रजिस्ट्रेशन
दिल्ली: delhipolice.nic.in
मध्य प्रदेश:  mapit.gov.in/covid-19/
गुजरात: digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx
पंजाब:  covidhelp.punjab.gov.in
महाराष्ट्र: covid19.mhpolice.in
राजस्थान: emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService
हिमाचल प्रदेश: covidepass.hp.gov.in/
तामिलनाडु: tnepass.tnega.gov.in
हरियाणा: edisha.gov.in/eForms/MigrantService
कर्नाटक: sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English
उत्तराखंड: dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php या smartcitydehradun.uk.gov.in/
ओडिशा:  covid19regd.odisha.gov.in/
केरल:   registernorkaroots.org
छत्तीसगढ़:  cglabour.nic.in
उत्तर प्रदेश:  uplabour.govt.in
पश्चिम बंगाल:  wb.govt.in
गोवा:  goaonline.govt.in
जम्मू और कश्मीर: serviceonline.govt.in
झारखंड:  jharkhandpravasi.in

इसके अलावा बिहार में फंसे दूसरे राज्यों के वैसे लोग जो लॉकडाउन में अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बिहार सरकार ने भी एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसका लिंक है- https://covid19.bihar.govt.in.आप यहां जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!