नॉर्थ ईस्ट को भारत से तोड़ने की बात कहने वाले शरजील का ऐसा है परिवार, पिता लड़ चुका है चुनाव

Published : Jan 27, 2020, 01:25 PM ISTUpdated : Jan 27, 2020, 03:13 PM IST
नॉर्थ ईस्ट को भारत से तोड़ने की बात कहने वाले शरजील का ऐसा है परिवार, पिता लड़ चुका है चुनाव

सार

असम को भारत से हमेशा के लिए अलग करने की बात करने वाले जेएनयू के छात्र शरजील का परिवार राजनीतिक है। उसके पिता जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका हैं। जबकि छोटा भाई पूर्व सांसद के साथ रहता है। 

पटना। असम समेत नार्थ ईस्ट को भारत से तोड़ने की बात कहने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम का परिवार राजनीतिक है। उनके पिता जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। जबकि छोटा भाई जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के साथ रहता है। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला शरजील जेएनयू में मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई करता है। नार्थ ईस्ट को भारत से तोड़ने की बात कहने वाला उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद शरजूल पर कई राज्यों में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा किया गया है। 

जदयू के टिकट पर पिता लड़ चुके हैं चुनाव

शरजील के पिता अकबर इमाम बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता चर चुके हैं। जदयू के टिकट पर वो जहानाबाद विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी। राजद के सच्चिदानंद यादव ने अकबर इमाम को हरा दिया था। शरजील इमाम के परिवार में उसकी मां अफशां रहीम और छोटा भाई है। छोटा भाई जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के साथ रहता है।

वायरल वीडियो में शरजील यह कहता दिख रहा है कि हमारे पास संगठित लोग हो तो असम को हिंदुस्तान से हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। वीडियो में वो लोगों को रेलवे ट्रैक पर मलबा डालने के लिए भड़का भी रहा है। 

गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार शरजील इमाम ने यह भाषण अलीगढ़ विश्वविद्यालय में दिया था। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद शरजील पर आईपीसी की धारा 124A, 153A , 153B, 505, Sub section 2 में मामला दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद शरजील की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दिल्ली पुलिस ने शरजील के मोबाइल का लास्ट लोकेशन पटना में होने की बात कही है। इसके बाद उसके पैतृक घर पर भी छापा मारा गया है। हालांकि वो अबतक गिरफ्तार नहीं हुआ है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बेटे ने क्रैक किया NEET, पिता ने गांव में करवा डाला आइटम डांस-वो भी अश्लील-WATCH
Bihar Weather Today: बिहार में आज कोहरे का कहर, शीतलहर से कांपेंगे शहर