बिहार की गंगा नदी में एक साथ तैरती मिलीं 5 लाशें, लोगों को याद आया वो भयानक मंजर

बिहार के बक्सर में गंगा नदी में एक साथ 5 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि शव किसकी और कहां से आए हैं। मृतकों की हत्या की गई है या फिर खुद इन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल इसकी जांच की ज रही है।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2022 8:32 AM IST / Updated: May 05 2022, 02:47 PM IST


बक्सर. बिहार के बक्सर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां गंगा नदी में एक साथ 5 लोगों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है। जब घाट किनारे मौजूद लोगों ने इन शवों को पानी में बहते देखा तो वह चीखने लगे। इसके बाद वहां भारी संख्या में जुट गए। वहीं भीड़ में से किसी युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

देखते ही देखते सब डूब गए
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस नाथ बाबा घाट पहुंची और शवों को बाहर निकालकर घाट किनारे रखा गया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जो शव मिले हैं, इनमे से एक लाश महिला की है और बाकी 4 शव पुरुष के हैं। पुलिस मामल की जांच में जुट गया है, अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि यह शव कहां से आए हैं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि  कुछ लोग गंगा नदी के किनारे टहलने गए थे। लेकिन कुछ देर बाद देखा तो वह गंगा में डूब गए।

Latest Videos

सबसे पहले इन्होंने गंगा में तैरते देखा था 
पुलिस ने शव मिलने के बारे में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। तो पता चला की इन शवों को सबसे पहले स्थानीय मछुआरों ने देखा था। इसके बाद गंगा किनारे मौजूद लोगों को बताया गया। फिर यह खबर आग की तरह पूरे बक्सर शहर में फैल गई और उन्हें देखने के लिए भीड़ लगने लगी। वहीं प्रशासन ने घाट पर पुलिस की तैनाती कर दी है।

कोराना की दूसरी लहर में गंगा में तैरते मिले थे शव
बता दें कि इससे पहले साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चौसा प्रखंड के महादेवा घाट पर एक साथ कई लाशें गंगा मे तैरती हुई लाशें मिली थीं।  जिसके बाद पूरे बक्सर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं नीतीश सरकार पर भी कई सवाल खड़े हुए। लेकिन एक साल बा उसी गंगा में एक सा थ 5 शव मिले हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना